Tilak Varma Leads South Zone

दलीप ट्रॉफी फाइनल में पहुंची तिलक वर्मा की साउथ जोन, 55 साल बाद ईस्ट जोन से भिड़ंत

दलीप ट्रॉफी 2026 में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उसका सामना ईस्ट जोन से होगा। यह मुकाबला 55 साल बाद होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
दलीप ट्रॉफी फाइनल में पहुंची तिलक वर्मा की साउथ जोन, 55 साल बाद ईस्ट जोन से भिड़ंत

Duleep trophy 2026 Final

क्रिकेट। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन ने जगह बना ली है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में खेले गए मुकाबले में नॉर्थ जोन ने चौथे दिन साउथ जोन के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा था।

साउथ जोन ने 43.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने 79 गेंदों में 8 चौके लगाए। तिलक ने स्मरण रविचंद्रन के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 80 रन की साझेदारी की। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

तिलक का दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन

तिलक वर्मा ने पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 250 गेंदों पर नाबाद 116 रन बनाए थे। इस पारी में 9 चौके शामिल रहे। जब साउथ जोन ने 80 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, तब तिलक ने पारी को संभाला। उन्होंने श्रेयस गोपाल के साथ छठे विकेट के लिए 175 रन की अहम साझेदारी की। श्रेयस गोपाल ने 87 रन बनाए। नॉर्थ जोन की पहली पारी 195 रन पर सिमटी थी, जिसके जवाब में साउथ जोन ने 312 रन बनाकर 117 रन की बढ़त हासिल की थी।

एन जगदीशन और रिकी भुई ने भी निभाई अहम भूमिका

181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एन जगदीशन ने 43 और रिकी भुई ने 42 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। शेख रशीद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिला दी।

55 साल बाद साउथ जोन और ईस्ट जोन का फाइनल

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इस बार एक खास नजारा देखने को मिलेगा। साउथ जोन और ईस्ट जोन की टीमें 55 साल बाद खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 1971 के फाइनल में हुई थी। तब साउथ जोन ने ईस्ट जोन को 10 विकेट से हराया था। इस बार ईस्ट जोन की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पास है। टीम में वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। ईस्ट जोन 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है।

ईस्ट जोन ने पिछली बार 2012 में फाइनल खेला था। उस मुकाबले में उसका सामना सेंट्रल जोन से हुआ था। मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया था। फाइनल 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अब सभी की नजरें 55 साल बाद होने वाली साउथ जोन और ईस्ट जोन की इस खास भिड़ंत पर होंगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026