ICC New Cricket Rules From 1 October 2026

Cricket New Rules: ICC के नए नियम 1 अक्टूबर से लागू; समय खराब किया तो 5 रन की पेनल्टी, पुरानी सीरीज पर असर

आईसीसी ने 1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के सात नियम बदल दिए हैं। बल्लेबाज ने समय गंवाया तो 5 रन की पेनल्टी लगेगी। पिंक बॉल, ओवरथ्रो और रन आउट के नियम भी बदल गए।

By : संजय चतुर्वेदी
Cricket New Rules: ICC के नए नियम  1 अक्टूबर से लागू; समय खराब किया तो 5 रन की पेनल्टी, पुरानी सीरीज पर असर

ICC New Cricket Rules Apply For New Series

क्रिकेट। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के नए नियम गुरुवार 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं। इन नये नियमों में सबसे बड़ा बदलाव समय बर्बाद करने पर सख्ती का है। अब बल्लेबाज अगली गेंद खेलने के लिए तय समय में तैयार नहीं हुआ तो फील्डिंग टीम को 5 रन मिल जाएंगे। इसके साथ आईसीसी ने गेंद, फील्डिंग और टेस्ट क्रिकेट से जुड़े कई और नियम भी बदले या साफ किए हैं।

समय खराब करने पर 5 रन की पेनाल्टी

आईसीसी का 5 रन की पेनाल्टी लगाने से पहले ये नया नियम तीन चरणों पर चलेगा। बल्लेबाज पहली बार देर करेगा तो उसे चेतावनी मिलेगी। दूसरी बार अंतिम चेतावनी दी जाएगी। तीसरी और उसके बाद हर गलती पर गेंदबाजी करने वाली टीम के खाते में 5 पेनल्टी रन जुड़ेंगे। बार बार ऐसा करने पर आचार संहिता के तहत भी कार्रवाई हो सकती है। 

पिंक बॉल का ट्रायल, गेंद के साइज और ब्रेक में भी बदलाव

आईसीसी के इस नियम के अनुसार, अब दोनों टीमों की सहमति हो तो दिन में खेले जाने वाले टेस्ट में पिंक बॉल का ट्रायल किया जा सकेगा। मकसद यह है कि खराब रोशनी की वजह से खेल रुकने के मौके कम होंगे। हालांकि इसका फैसला टेस्ट शुरू होने से पहले करना होगा। मैच शुरू होने के बाद रेड बॉल से पिंक बॉल या पिंक से रेड बॉल में नहीं जा सकते।

गेंद के आकार और वजन को लेकर भी नियम सख्त हुए हैं। पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट के लिए अब तीन श्रेणियां तय हैं। वनडे और टी20 इंटरनेशनल में हेड कोच ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर आ सकेंगे। महिला क्रिकेट में यह छूट पहले से थी। टी20 इंटरनेशनल में पारी के बीच 15 मिनट का ब्रेक तय किया गया है। समय का नुकसान होने पर इसे घटाकर 10 मिनट किया जा सकता है।

ओवरथ्रो, स्थिर गेंद और रन आउट पर अब कोई भ्रम नहीं

नए नियम में अब ओवरथ्रो की परिभाषा अब साफ है। फील्डर रन रोकने या रन आउट करने के लिएए गेंद को स्टंप की तरफ फेंके तो वह ओवरथ्रो गिना जाएगा। सिर्फ गेंद रोकने या साथी फील्डर को पास देने की कोशिश में  हुई मिस्फील्ड ओवरथ्रो नहीं मानी जाएगी।
-गेंद कब स्थिर मानी जाए, इसका फैसला करने का ज्यादा अधिकार अब अंपायर के पास होगा। इसके लिए गेंद का गेंदबाज या विकेटकीपर के हाथ में होना जरूरी नहीं रहा। मैच की आखिरी गेंद जैसे करीबी मौकों पर यह नियम काम आ सकता है।
-रन आउट और स्टंपिंग में भी फील्डर का गेंद पर पूरा नियंत्रण होना जरूरी होगा। हाथ से गेंद छू भर जाए और उसी दौरान स्टंप गिर जाएं तो उसे वैध नहीं माना जाएगा।

किन सीरीज पर लागू होंगे ये नियम

आईसीसी के ये नियम 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद शुरू होने वाली इंटरनेशनल सीरीज में लागू होंगे। जो सीरीज इस तारीख से पहले शुरू हो चुकी हैं। वे पुराने प्लेइंग कंडीशन्स के हिसाब से ही चलेंगी। इन बदलावों का फोकस खेल की रफ्तार बढ़ाने, समय की बर्बादी रोकने और गेंद के साथ फील्डिंग से जुड़े नियमों में उलझन दूर करने पर है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026