ODI World Cup 2027 Date May Change

Cricket News: ODI वर्ल्ड कप 2027 की तारीख बदलने की तैयारी में ICC! गांधी जयंती पर हो सकती है शुरूआत

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 2027 वर्ल्ड कप की शुरूआत 8 अक्तूबर की जगह 2 अक्तूबर से हो सकती है। आईसीसी गांधी जयंती पर टूर्नामेंट शुरू करने पर विचार कर रहा है।

By : संजय चतुर्वेदी
Cricket News: ODI वर्ल्ड कप 2027 की  तारीख बदलने की तैयारी में ICC! गांधी जयंती पर हो सकती है शुरूआत

Cricket Tournament Reschedule Talk

क्रिकेट। वनडे वर्ल्ड कप 2027 के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) दक्षिण, अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट की शुरूआत 2 अक्तूबर 2027 को करने पर विचार कर रहा है। अगर योजना पर मुहर लगती है तो वर्ल्ड कप की शुरूआत महात्मा गांधी की जयंती के दिन होगी।

हालांकि, ICC ने अभी तक टूर्नामेंट की नई शुरुआत तारीख को लकेर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार, वर्ल्ड कप 8 अक्तूबर 2027 से शुरू  होना था। इतना ही नहीं फाइनल 21 नवंबर को प्रस्तावित है। 

गांधी जयंती पर शुरुआत का क्या है कनेक्शन?

दरअसल, 2 अक्तूबर महात्मा गांधी की जयंती है। गांधी के जीवन का दक्षिण अफ्रीका से भी गहरा संबंध रहा है। उन्होंने अपने जीवन के करीब 21 साल साउथ अफ्रीका में बिताए और वहीं से उनके सामाजिक संघर्ष और अहिंसा के विचारों को नई दिशा मिली। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को गांधी जयंती से शुरू करना एक प्रतीकात्मक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।  गांधी का शांति और अहिंसा का संदेश दुनियाभर में जाना जाता है।

पहले 8 अक्तूबर को शुरू होना था टूर्नामेंट

आईसीसी की पहली योजना के तहत मुख्य टूर्नामेंट 2 अक्तूबर से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए 1 से 7 अक्तूबर तक वार्म-मैचों का कार्यक्रम कराने की योजना था। हालांकि अब शेड्यूल में बदलाव की संभावना के चलते इसे पहले भी कराया जा सकता है। फिलहाल वर्ल्ड कप का फाइनल 21 नवंबर 2027 को होने की उम्मीद है। यदि तारीखों में यह बदलाव होता है तो 14 टीमों वाला टूर्नामेंट करीब 50 दिनों तक चल सकता है।

तीन देशों में खेले जाएंगे मुकाबले

बता दें कि 2027 वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नमीबिया को मिली है। टूर्नामेंट के लिए कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम, सेंचुरियन, केपटाउन का न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, डरबन का किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, गक्बेरहा का सेंट जॉर्ज पार्क, ब्लोमफोंटेन का मंगाउंग ओवल, पार्ल का बोलैंड पार्क और पूर्वी लंदन का बफेलो पार्क शामिल हैं। जिम्बाब्वे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो का क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और विक्टोरिया फॉल्स का मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। नामीबिया की राजधानी विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 12वां वेन्यू होगा।

इस बार के वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी अलग होगा

इस बार टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया है। सबसे निचली रैंक वाली तीन टीमों के बीच पहले एक मिनी-लीग खेली जाएगी। इसे सुपर सीरीज कहा गया है। इस स्टेप की विजेता टीम मुख्य प्रतियोगिता में पहले से शामिल 11 टीमों के साथ 12 टीमों के फील्ड का हिस्सा बनेगी। इसके बाद 12 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर सेवन चरण होगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत समेत 10 टीमें  कर चुकी हैं क्वालिफाई

वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब तक 10 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। इनमें सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। बाकी चार टीमों का फैसला अगले साल होने वाले क्वालिफायर के जरिए होगा। क्वालिफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें सह-मेजबान नामीबिया के साथ वेस्टइंडीज और आयरलैंड भी शामिल हैं। फिलहाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा मैदान तय नहीं हुआ है। वहीं, अगर आईसीसी 2 अक्तूबर से टूर्नामेंट शुरू करने की योजना को मंजूरी देता है तो गांधी जयंती के दिन क्रिकेट के इस बड़े आयोजन की शुरूआत इसे एक खास प्रतीकात्मक महत्व देगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026