ICC Ranking Shubman And Vaibhav Suryvanshi

ICC रैकिंग में भारतीय खिलाड़ी का कब्जा! शुभमन गिल ODI में नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी की रैंकिंग चौंका देगी

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल वनडे के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने टी20 रैंकिंग में 230 पायदान की बड़ी छलांग ने ध्यान खींचा।

ICC रैकिंग में भारतीय खिलाड़ी का कब्जा! शुभमन गिल ODI में नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी की रैंकिंग चौंका देगी

Sports News

आईसीसी ने पुरुष खिलाड़ियों की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ते हुए फिर ने नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 230 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 48वें पायदान पर अपनी दावेदारी ठोक दी है।

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर अलग-अलग फॉर्मेट की रैंकिंग में भी दिखाई दिया। हालांकि कुछ खिलाड़ियों को फायदा हुआ तो कुछ को स्थान गंवाना पड़ा।

वनडे में शुभमन गिल ने फिर हासिल की बादशाहत

भारतीय कप्तान शुभमन गिल अभ 801 रेटिंग अंकों के साथ वनडे बल्लेबाजों की रैकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 794 अंकों वाले न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ा, जो जनवरी से शीर्ष स्थान पर थे। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 767 अंकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में नामीबिया के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज पांच स्थान ऊपर उठकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 रैंकिंग में मारी लंबी छलांग

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सीनियर खिलाड़ियों ने ही कमाल नहीं दिखाया है। 15 साल  के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 230 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वैभव के फिलहाल 536 रेटिंग अंक हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने 50.33 के एवरेज से सबसे ज्यादा 151 रन बनाए थे। तीसरे मुकाबले में 81 रन की पारी खेलने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इतना ही नहीं शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार मिला।

टी20 में ईशान की बादशाहत कायम

वनडे के साथ ही टी20 मैचों की बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन 910 अंकों के साथ टॉप पर कायम हैं। यह रैंकिंग उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी है। हालांकि सीरीज के दौरान 916 अंक तक पहुंचने के बाद अंतिम अपडेट में उनके अंक कुछ कम हुए हैं। वहीं,पाकिस्तान के साहिबजाद फरहान दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे दौरे पर सिर्फ 11 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा एक स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

श्रेयस और तिलक को भी मिला फायदा

आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक वर्मा दो स्थान की बढ़त के साथ 6वें नंबर पहुंच गए हैं। टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सात स्थान की छलांग लगाकर 24वां स्थान हासिल किया है। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों की सूची में जिम्बाब्वे दौरे पर तीन विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई 31 स्थान की छलांग लगाकर 41वें पायदान पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी 10 स्थान की बढ़त के साथ 26वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। हालांकि जिम्बाब्वे दौर पर भारत ने टी20 में टीम को क्लीन स्वीप किया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026