India-Afghanistan T20 Schedule Change

भारत-अफगानिस्तान टी20 क्रिकेट के शेड्यूल में बदलाव की संभावना, ACB ने बीसीसीआई से की अपील

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना है। एसीबी ने बीसीसीआई से नई तारीखों पर विचार करने की अपील की है।

By : संजय चतुर्वेदी
भारत-अफगानिस्तान टी20 क्रिकेट के शेड्यूल में बदलाव की संभावना, ACB ने बीसीसीआई से की अपील

afghansitan Appeal to change Schedule to India

क्रिकेट। भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने मैचों की तारीखों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। फिलहाल सीरीज के मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली में खेले जाने हैं।

मुकाबलों की तारीख बदलने की मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, एसीबी सीरीज को कुछ दिन आगे-पीछे करने के पक्ष में है। उसकी ओर से 11, 13 और 14 सितंबर को मुकाबले कराने का प्रस्ताव रखा गया है। खासतौर पर 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन मैच कराने की मांग की गई है। एसीबी का मानना है कि त्योहार और छुट्टी के दिन दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है।

दिल्ली में ही होंगे सभी मुकाबले

सीरीज के तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रस्तावित हैं। हालांकि अभी तारीखों में बदलाव को लेकर बीसीसीआई और एसीबी के बीच कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने भी इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

पहली बार भारत में अफगानिस्तान की मेजबानी

इस सीरीज की खास बात यह है कि इसकी मेजबानी बीसीसीआई नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। यह पहली बार होगा जब अफगानिस्तान भारत में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान भारतीय टीम की मेजबानी करेगा।

एसीबी को बदलाव की उम्मीद

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि बीसीसीआई उसकी मांग पर सहमति जता सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में भारत और बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित सीरीज होने की संभावना कम है। वहीं श्रीलंका सीरीज के बाद और एशियाई खेलों से पहले भारत के पास कुछ समय उपलब्ध है। हालांकि, अंतिम फैसला बीसीसीआई और एसीबी की सहमति के बाद ही होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026