Siraj Sixes Seal India Win

वॉर्मअप मैच के अंतिम ओवर में सिराज का छक्कों का तूफान, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

भारत ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच 6 विकेट से जीत लिया। मैच का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवर में आया जब मोहम्मद सिराज ने लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाकर जिताया।

By : संजय चतुर्वेदी
वॉर्मअप मैच के अंतिम ओवर में सिराज का छक्कों का तूफान, भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

India Win Warmup Match Srilanka Defeated by 6 wicket

क्रिकेट। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य था। ऐसे में टीम एक समय आसानी से जीतती दिख रही थी। बाद में रन गति धीमी हुई तो मैच ड्रॉ की तरफ जाता नजर आया। फिर 9वें नंबर पर उतरे सिराज ने 15 गेंदों में ताबड़तोड़ बैटिंग कर मैच का पूरा अंदाज बदल दिया। सिराज ने नाबाद 32 रन बनाने की पारी में 4 छक्के और 1 चौका लगाया।

सिराज ने आखिरी ओवर में पलटा मैच

भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। केशरा नुवानथा के ओवर की पहली तीन गेंदों पर सिराज ने लगातार छक्के जड़ दिए। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर एक रन लेकर भारत की जीत पूरी की। सिराज की 15 गेंदों की नाबाद पारी ने उस मुकाबले को रोमांचक अंत दिया जो कुछ देर पहले ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा था।

पड्डिकल ने पहली पारी में जमाया रंग

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने पहली पारी 363/8 पर घोषित की। निशान मदुष्का ने 66 रन बनाए और रविंदु रसनथा के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। पसिंदु सूरियाबंदारा ने 71 और कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भारत ने 357/6 पर पारी घोषित की। देवदत्त पड्डिकल ने 18 चौकों की मदद से नाबाद 142 रन बनाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। राहुल ने 40 और मानव सुथार ने 41 रन बनाए।

207 रन के लक्ष्य पर तेज शुरुआत

श्रीलंका ने दूसरी पारी 200/6 पर घोषित की और भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने शुरुआत में तेजी दिखाई। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने 20.1 ओवर में 105 रन जोड़ दिए। गिल ने 7 चौकों के साथ 44 रन बनाए। जायसवाल 46 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 61 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इस शुरुआत के बाद भारत की रफ्तार धीमी पड़ गई और मुकाबला अचानक फंसता नजर आया।

सिराज के साथ खत्म हुआ रोमांच

भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 28 रन और रवींद्र जडेजा ने 22 रन बनाए। जडेजा रिटायर्ड हर्ट हुए। रन गति कम होने के कारण जीत आसान नहीं रह गई थी। तभी सिराज बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने आक्रामक अंदाज में रन जुटाने शुरू किए। दूसरी ओर श्रीलंका के लिए केशरा नुवानथा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। अंत में सिराज के लगातार छक्कों और चौके ने भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी।

संबंधित सामग्री

यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवार, कांग्रेस के दावे वाली 2 सीटें भी शामिल

यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवार, कांग्रेस के दावे वाली 2 सीटें भी शामिल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इनमें से चार सीटें बेहट, सहारनपुर, कैराना और अमरोहा पश्चिमी यूपी की हैं।

Nov 24, 2026
Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं, जिनकी कल्पना भी मुश्किल है। जानिए उनके 12 रिकॉर्ड जिनकी लिस्ट दी गई है।

Nov 24, 2026
Pole On Middle Of Road: सूरजपुर में PWD का कमाल! बिजली के खंभे हटाए बिना बनी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क

Pole On Middle Of Road: सूरजपुर में PWD का कमाल! बिजली के खंभे हटाए बिना बनी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क

सूरजपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पोल हटाए बिना 3.69 करोड़ की लागत सड़क का सीसी निर्माण कर दिया।

Nov 24, 2026
Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर शाम यमुनानगर के कपालमोचन में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे।

Nov 24, 2026
Amethi News: किसानों के लिए राहत भरी खबर, जिले में पर्याप्त भंडार, खाद की नहीं होगी किल्लत

Amethi News: किसानों के लिए राहत भरी खबर, जिले में पर्याप्त भंडार, खाद की नहीं होगी किल्लत

जनपद में रबी फसलों की बुवाई को देखते हुए किसानों के लिए राहत भरी खबर है. जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है...

Nov 24, 2026