India T20I 200 Plus Record

T20 इंटरनेशनल में भारत का दबदबा, 200+ स्कोर का बनाया महारिकॉर्ड, जानें दूसरे पर कौन सी टीम

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने 200 से ज्यादा स्कोर 50 बार बनाकर नया महारिकॉर्ड बनाया। साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमें इस आंकड़े से काफी पीछे हैं।

By : Admin
T20 इंटरनेशनल में भारत का दबदबा, 200+ स्कोर का बनाया महारिकॉर्ड, जानें दूसरे पर कौन सी टीम

Team India Leading In 200+ score

नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट में आज अगर किसी टीम का सबसे ज्यादा दबदबा दिखता है तो वह है टीम इंडिया। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि आंकड़ों में भी ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके आसपास तक पहुंचना बाकी टीमों के लिए फिलहाल आसान नहीं दिख रहा।

दरअसल भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से ज्यादा का स्कोर 50 बार बना लिया है। यह अपने आप में एक ऐसा आंकड़ा है, जो बाकी टीमों से काफी आगे है। दिलचस्प बात ये है कि दूसरे नंबर पर मौजूद टीम भी इस आंकड़े के आसपास नहीं है।

टी20 क्रिकेट में भारत की बल्लेबाजी का जलवा

पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी का अंदाज़ पूरी तरह बदल चुका है। पहले जहां टी20 में 170-180 रन को अच्छा स्कोर माना जाता था, वहीं अब भारतीय बल्लेबाज आसानी से 200 के पार पहुंचते दिखते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसने इस रिकॉर्ड को और मजबूत कर दिया। यही वजह है कि भारत अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने वाली टीम बन चुकी है।

बाकी टीमें काफी पीछे

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत के बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है। लेकिन वहां भी अंतर काफी बड़ा है। देखिए कौन सी टीम ने अब तक कितनी बार एक पारी में 200+ का स्कोर किया है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर

50 बार – भारत

29 बार – साउथ अफ्रीका

28 बार – न्यूजीलैंड

26 बार – इंग्लैंड

26 बार – वेस्टइंडीज

यानी भारत और दूसरे नंबर की टीम के बीच ही 21 स्कोर का अंतर है। टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में इतना बड़ा गैप अपने आप में बहुत बड़ी बात माना जाता है।

जीत के आंकड़ों में भी भारत सबसे आगे

सिर्फ बड़े स्कोर ही नहीं, मैच जीतने के मामले में भी टीम इंडिया सबसे आगे है। भारतीय टीम अब तक 187 टी20 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी है, जो किसी भी टीम से ज्यादा है। इसके अलावा 250 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी सबसे ज्यादा बार भारत के नाम है। यह साफ दिखाता है कि टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में किस तरह अपनी अलग पहचान बना ली है।

बदल गया भारतीय क्रिकेट का अंदाज़

क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारतीय टीम का यह आक्रामक अंदाज़ पिछले कुछ सालों में विकसित हुआ है। अब टीम शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने पर जोर देती है। युवा बल्लेबाजों की एंट्री, मजबूत बेंच स्ट्रेंथ और लगातार बड़े टूर्नामेंट जीतने की आदत ने भारत को टी20 क्रिकेट में लगभग अजेय बना दिया है। अगर यही सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले सालों में यह रिकॉर्ड और भी बड़ा हो सकता है।

संबंधित सामग्री

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के तीन दिग्गजों की विदाई, खत्म हुआ स्वर्णिम युग

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के तीन दिग्गजों की विदाई, खत्म हुआ स्वर्णिम युग

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की तीन दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और लिया ताहुहू ने लगभग दो दशक लंबे करियर को अलविदा कहा। उनके जाने से महिला क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है।

Jun 29, 2026
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। महिला क्रिकेट में यह एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है।

Jun 21, 2026
Women T20: हरमनप्रीत ने फिर NO Handshake, भारत-पाक मुकाबले से पहले दिखी पुरानी नीति

Women T20: हरमनप्रीत ने फिर NO Handshake, भारत-पाक मुकाबले से पहले दिखी पुरानी नीति

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। पहलगाम हमले के बाद जारी नो-हैंडशेक नीति एक बार फिर चर्चा में आ

Jun 14, 2026
भारत से जुड़ी 4 बेटियां विदेशी टीमों की ताकत, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बन सकती हैं गेमचेंजर

भारत से जुड़ी 4 बेटियां विदेशी टीमों की ताकत, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बन सकती हैं गेमचेंजर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल की 4 खिलाड़ी विदेशी टीमों के लिए बड़ा हथियार बनकर उतरेंगी। जानिए अलाना किंग से लेकर सान्या खुराना तक की दिलचस्प कहानी।

Jun 10, 2026
महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया घोषित, हरलीन देओल बाहर; 14 जून को भारत-पाक मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया घोषित, हरलीन देओल बाहर; 14 जून को भारत-पाक मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी, जबकि हरलीन देओल को जगह नहीं मिली। भारत-पाक मैच 14 जून को होगा।

May 02, 2026