india Record Chase Beats New Zealand in 1st t20i

Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

भारत ने क्राइस्टचर्च में पहले टी20 में न्यूजीलैंड के 225 रन का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की है। यह टी20 भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

By : संजय चतुर्वेदी
Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

Ind vs New Zealand

क्रिकेट। भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो घई है। 226र रन का लक्ष्य भारत ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे सफल रन चेज कर दिखाया। नमन धीर ने चौथी गेंद में छक्का जमाकर जीत पक्की की। 

न्यूजीलैंड ने दिया था बड़ा टारगेट

टॉस हारककर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ कीवी टीम ने अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी है। इतना बड़ा स्कोर देखकर भारतीय पारी से पहले चुनौती आसान नहीं लग रही थी। हालांकि स्कोर का जवाब देने के लिए मैदान में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा उतरे। दोनों के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। इसने भारत को मजबूत शुरुआत दी। सैमसन ने 67 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 42 रन का योगदान दिया। इसके बाद भारत ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।  वहीं, छक्का लगाकर जिताने वाले खिलाड़ी नमन धीर 15 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद पैवेलियन की तरफ लौटे।

पुराना रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा सफल चेज 208 रन था। यह लक्ष्य टीम ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल किया था। अब क्राइस्टचर्च में भारत ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस मुकाबले के बाद अब आगे आने वाले मैच और रोमांचक होने वाली है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026