india Team Coach Gambhir in mahakal Mandir

Gautam Gambhir in Mahakal: इंदौर T20 से पहले महाकाल की शरण में गंभीर, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

इंदौर में होने वाले टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार को उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने दर्शन कर तीसरे टी20 में जीत के लिए कामना की है।

By : संजय चतुर्वेदी
Gautam Gambhir in Mahakal: इंदौर T20 से पहले महाकाल की शरण में गंभीर, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

Cricket Team Coach Gambhir Visit Mahakal

उज्जैन। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होने वाले भारत बनाम वेस्ट इंडीज टी20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु  कोटक रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और विशेष पूजा करने के साथ आशीर्वाद मांगा। उन्होंने आगामी मैचों में टीम की सफलता और कामयाबी के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया भी उनके साथ मौजूद रहे।

गर्भगृह में माथा टेका और नंदी हाल में शिव आराधना की

महाकाल मंदिर पहुंचकर गंभीर और कोटक ने सबसे पहले गर्भगृह की चौखट पर माथा टेका। इसके बाद दोनों नंदी हाल में बैठे और विधि-विधान से शिव की आराधना की। वहीं, मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति का माहौल दिखा।

बाबा का आशीर्वाद हमेशा देश के साथ-गंभीर

महाकाल के दर्शन करने के बाद गंभीर ने मीडिया से बात करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल ने उन्हें खुद दर्शन के लिए बुलाया है और उनका आशीर्वाद हमेशा उन पर और पूरे देश पर बना रहता है। गंभीर ने भरोसा जताया कि टीम क्रिकेट के मैदान पर बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।

क्या दूसरे खिलाड़ी भी आएंगे उज्जैन

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों कोचों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। समिति के प्रतिनिधियों ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाया और प्रसाद भेंट किया। इंदौर में होने वाले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम इन दिनों मध्य प्रदेश में है। बताया गया है कि गंभीर जब भी इंदौर आते हैं, महाकाल के दर्शन करने जरूर पहुंचते हैं। कोचों के दर्शन के बाद क्रिकेट प्रेमियों में चर्चा है कि मैच के बाद टीम के दूसरे खिलाड़ी भी आशीर्वाद लेने उज्जैन आ सकते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026