India vs Afghanistan 1st T20 Live Score

INDvsAFG: भारत ने 9 ओवर में अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराए, बुमराह-अर्शदीप का कहर

दिल्ली में भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान के 9 ओवर में 5 विकेट गिरा दिए। बुमराह, अर्शदीप, अक्षर और वरुण ने विकेट चटकाए। मैच से पहले पहली बार वंदे मातरमम गाया गया।

By : संजय चतुर्वेदी
INDvsAFG: भारत ने 9 ओवर में अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराए, बुमराह-अर्शदीप का कहर

IndiavsAFG T20 1st Match

क्रिकेट। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और शुरुआती ओवरों में ही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दे दिया। वहीं, 9 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने रहमानुल्लाह गुरबाज को बिना खाता खोले आउट किया। अर्शदीप सिंह ने सेदीकुल्लाह अटल को 13 रन पर पवेलियन भेजा। अक्षर पटेल ने गुलबदीन नायब को 2 रन पर आउट किया। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने दरविश रसूली को बोल्ड कर दिया। इब्राहिम जादरान भी 11 रन बनाकर रनआउट हुए। 

पावरप्ले में ही अफगानिस्तान की हालत खराब

अफगानिस्तान ने शुरुआती तीन ओवर में 29 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की थी। अटल ने दूसरे ओवर में बुमराह की गेंद पर छक्का और चौका भी लगाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और लगातार विकेट निकालते हुए अफगानिस्तान पर दबाव बना दिया। 3.6 ओवर में इब्राहिम् जादरान रन आउट हुए। इसके बाद अर्शदीप ने अटल और अक्षर ने गुलबदीन नायब को आउट किया। 6.6 ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने दरविश रसूली को बोल्ड कर पांचवां झटका दिया।

बुमराह के T20 में 350 विकेट पूरे

रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट करते ही जसप्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार 350 टी20 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

क्रिकेट मैच में पहली बार वंदे मातरम गायन हुआ

भारत और अफगानिस्तान के मुकाबलवे से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मैच में पहली बार पूरा वंदे मातरम गाया गया। इसके बाद भारत का राष्ट्रगान जन गण मन और  फिर अफगानिस्तान का राष्ट्रगान द वतन अफगानिस्तान डे बजाया गया।

भारत के सामने पहली बार घर में कप्तानी कर रहे श्रेयस

श्रेयस अय्यर भारत की जमीन पर पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। वह अब तक 10 इंटनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। इसमें टीम को 3 जीत मिली है। वहीं, 6 मुकाबलों में हार हुई है,जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। दोनों टीमों के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। भारत ने इनमें से 8 मैच जीते हैं। वहीं, एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। अफगानिस्तान अब तक किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सका है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026