India vs Ireland 2nd T20

आयरलैंड के खिलाफ भारत की साख दांव पर! क्या दूसरे टी-20 में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। सीरीज बचाने उतरी टीम इंडिया की नजर वापसी पर है। क्या इस मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा?

आयरलैंड के खिलाफ भारत की साख दांव पर! क्या दूसरे टी-20 में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका?

Vaibhav Survyavanshi may Debut Today

बेलफास्ट में रविवार शाम होने वाला दूसरा टी-20 सिर्फ सीरीज का मुकाबला नहीं, बल्कि टीम इंडिया की परीक्षा भी बन गया है। पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम पर वापसी का दबाव है। अगर आयरलैंड यह मुकाबला जीत लेता है तो वह पहली बार भारत के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज अपने नाम कर लेगा।

मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। पहले मुकाबले में उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन हार के बाद प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो वे भारत के सबसे कम उम्र के टी-20 इंटरनेशनल खिलाड़ी बन जाएंगे।

बदलाव की ओर बढ़ सकती है टीम इंडिया

पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम प्रबंधन संयोजन में बदलाव पर विचार कर रहा है। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच केवल एक दिन का अंतर होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए नेट्स सेशन रखा। लगातार टी-20 सीरीज और टूर्नामेंट जीतने का भारत का लंबा सिलसिला भी अब दबाव का कारण बन गया है। ऐसे में दूसरे मुकाबले में नई रणनीति के साथ उतरना लगभग तय माना जा रहा है।

वैभव और सूर्यांश पर टिकी निगाहें

टीम में बदलाव की सबसे बड़ी संभावना वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे को लेकर है। यदि वैभव को मौका मिलता है तो टॉप ऑर्डर में फेरबदल देखने को मिल सकता है। वहीं आयरलैंड की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज कम होने की वजह से वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका सीमित रही। ऐसे में यदि सूर्यांश पूरी तरह फिट होते हैं तो उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

बेलफास्ट की पिच फिर फास्ट बॉलर का साथ

दूसरे मुकाबले में भी पहले मैच जैसी परिस्थितियां रहने की उम्मीद है। पिच पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है। बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट खेलने के बजाय स्क्वायर क्षेत्र में रन बनाना ज्यादा आसान रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान करीब 15 प्रतिशत बारिश की संभावना भी है।

पहले मैच की गलतियों से सीखना होगा

पहले टी-20 में भारत ने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 30 रन पर हासिल कर लिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज लय बनाए नहीं रख सके। कप्तान श्रेयस अय्यर की गेंदबाजी में बदलाव की रणनीति भी सवालों के घेरे में रही। वॉशिंगटन सुंदर को देर से गेंदबाजी देना और उसके बाद महंगे ओवरों ने मुकाबले का रुख पूरी तरह आयरलैंड की ओर मोड़ दिया। यही वजह है कि दूसरे मैच में कप्तानी और गेंदबाजी दोनों पर खास नजर रहेगी।

भारत के लिए हर्षित राणा उम्मीद की किरण

पहले मुकाबले में हर्षित राणा ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लेकर सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने केवल 20 गेंदों पर 49 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई थी। दूसरी ओर भारतीय मूल के आयरिश तेज गेंदबाज जय मूंद्रा ने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रचा और अब उनकी टीम भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत से सिर्फ एक कदम दूर खड़ी है।

आंकड़ों में मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक नौ टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने आठ और आयरलैंड ने एक मैच जीता है। आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर कप्तान बनने के बाद खेले तीनों टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा अपने पिछले दो टी-20 इंटरनेशनल में कुल 125 रन खर्च कर चुके हैं, जो लगातार दो मैचों में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव। 

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026