India Beat NZ 2nd T20 Tilak Nitish

Ind vs NZ 2nd T20i: तिलक और नीतीश ने पलटी बाजी, आखिरी 5 ओवर में 68 रन ठोक भारत ने न्यूजीलैंड से छीना मैच, 2-0 से आगे

भारत ने क्राइस्टचर्च में दूसरा टी-20 चार विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। तिलक वर्मा ने नाबाद 51 और नीतीश रेड्डी ने नाबाद 26 रन बनाए।

By : संजय चतुर्वेदी
Ind vs NZ 2nd T20i: तिलक और नीतीश ने पलटी बाजी, आखिरी 5 ओवर में 68 रन ठोक भारत ने न्यूजीलैंड से छीना मैच, 2-0 से आगे

India Defeat new zealand in Second t20i

क्रिकेट। भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 181 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। जब 15 ओवर बाद स्कोर छह विकेट पर 113 रन था, तब मैच भारत के हाथ से निकलता दिख रहा था। लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने कहानी पलट दी।

आखिरी 5 ओवर में पलटा मैच

भारत को आखिरी पांच ओवर में 68 रन चाहिए थे। यहां तिलक और नीतीश ने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की थी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। तिलक ने पहले एक छोर संभाला, फिर बड़े शॉट लगाकर रन गति बढाई। उन्होंने 26 गेंदों में छह चौके और एक छक्के के साथ नाबाद 51 रन बनाए। उनका अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा हुआ।

नीतीश ने क्रीज पर आते ही हाथ खोल दिए। उन्होंने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन ठोके। दोनों ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 69 रन की अटूट साझेदारी कर पूरा मैच पलट दिया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने चार ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 40 रन जोड़े। सैमसन 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी आठ गेंदों में चार रन ही बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों में 7 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हुए। अक्षर पटेल 11 रन बनाकर लौटे। नमन धीर ने 17 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली। वहीं, दूसरी तरफ लगातर विकेट गिरते रहे।

फिलिप्स और जैकब्स ने संभाला ता न्यूजीलैंड को 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराबि रही। सीफर्ट 7 रन और मिचेल 6 रन बनाकर आउट हुए। फिन एलने 14 गेंदों में 16 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रन जोड़े। फिलिप्स ने 43 गेंदों में 70 और जैकब्स ने 46 गेंदों में 58 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 180 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश रेड्डी को एक एक विकेट मिला। अब न्यूजीलैंड के सामने सीरीज में वापसी की चुनौती है। वहीं भारत की नजरें अगले मैच में जीत दर्ज कर बढ़त और मजबूत करने पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026