Abhishek Vaibhav Partnership India Win Series

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

By : संजय चतुर्वेदी
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

India VS NZ 3rd T20 match Update

क्रिकेट। वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत ने 199 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया छह विकेट से जीती और दो मैच बाकी रहते सीरीज अपने नाम कर ली।

पांच ओवर में ही 100 के पार पहुंचा स्कोर

न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए थे। जवाब में अभिषेक ने 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने भी बेखौफ शॉट खेले और 19 गेंद में 45 रन जोड़े। दोनों ने सिर्फ 43 गेंद में 133 रन की साझेदारी कर डाली। भारत ने पांच ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। टी20 में सबसे तेज हंड्रेड का नया रिकॉर्ड बना।

अभिषेक का 35 गेंद में शतक

अभिषेक रुके नहीं और महज 35 गेंद में शतक पूरा कर लिया। यह टी20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है। टी20 में कुल 11 शतक के साथ उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। पावरप्ले में भारत ने बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए, जो दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

तिलक और नमन ने पूरा किया काम

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत तक पहुंचाया। वैभव अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, पर उनकी तेज पारी ने शुरुआत में ही मैच भारत की तरफ मोड़ दिया। भारत ने चार विकेट खोकर 40 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज इस तेज हमले के आगे बेबस नजर आए और भारत की जीत एकतरफा रही।

संबंधित सामग्री

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर शाम यमुनानगर के कपालमोचन में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे।

Nov 24, 2026
Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में भारत ए ने यूएई को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जीत के हीरो रहे 16 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में दोहरा जमाया।

Nov 24, 2026
IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के बाद विभाग ने रायपुर के विभिन्न बैंकों के 18 लॉकर खुलवाए।

Nov 24, 2026
बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट का सिरा अब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची।