इंडिया-न्यूजीलैंड चौथा T20 मैच: कीवी ने भारत को 50 रन से हराया

इंडिया-न्यूजीलैंड चौथा T20 मैच: कीवी ने भारत को 50 रन से हराया

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया, शिवम दुबे की 65 रन की पारी भी जीत नहीं दिला सकी।

By : स्वदेश डेस्क
इंडिया-न्यूजीलैंड चौथा T20 मैच: कीवी ने भारत को 50 रन से हराया

नई दिल्लीः  न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत को 50 रन से हराकर सीरीज में दमदार वापसी की है। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में स्कोर 1-3 कर लिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शिवम दुबे ने जरूर अकेले दम पर मुकाबले में जान फूंकी और 23 गेंदों पर 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 39 रन और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। हालांकि, बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जिससे टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 2-2 सफलता मिली। मैट हेनरी और जैक फाउलकस ने एक-एक विकेट लिया, जबकि एक भारतीय बल्लेबाज रनआउट हुआ।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 रन की तेज पारी खेली, जबकि डेवोन कॉन्वे ने 44 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले।

भारतीय पारी में शिवम दुबे का प्रदर्शन खास रहा, लेकिन दुर्भाग्यवश वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। 15वें ओवर में वे रनआउट हो गए। शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 65 रन बनाए और सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वे भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अभिषेक शर्मा (14 गेंद) और युवराज सिंह (12 गेंद) हैं।


संबंधित सामग्री

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Nov 01, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

Oct 26, 2026
Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के संकेत दिए हैं।

Oct 23, 2026