पहले T20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को दी पटखनी, 48 रन से जीता मुकाबला

पहले T20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को दी पटखनी, 48 रन से जीता मुकाबला

नागपुर में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया।

By : स्वदेश डेस्क
पहले T20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को दी पटखनी, 48 रन से जीता मुकाबला

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार के दिन पहला T20 मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रनों का रिकॉर्ड टारगेट रखा था। इससे पहले इंडियन टीम ने अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग के चलते 20 ओवर में 238 रन बनाने में सफल हुई थी। वहीं, गेंदबाजों ने बनाए स्कोर को बखूबी डिफेंड किया।

खराब शुरूआत से शानदार अंत

टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम के 27 रन के स्कोर पर संजू और ईशान के विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इस बीच भी अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी जारी रही। अभिषेक ने कप्तान के साथ पार्टनरशिप करते हुए तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। 84 रन बनाने के बाद अभिषेक आउट हो गए। इसके बाद भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए। लेकिन फिर डेथ ओवरों में रिंकू सिंह का तूफान देखने को मिला। फिनिशर रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर पर पहुंचाया।

190 रन ही बना सकी टीम

भारत ने 239 का रिकॉर्ड टारगेट दिया। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रन बनाए। उन्होंने टिम रॉबिन्सन के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की पार्टनरशिप की। वहीं, मार्क चैपमैन के साथ चौथे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 14 मैच जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को 10 मैचों में जीत मिली है जबकि दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है।

संबंधित सामग्री

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Nov 01, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर;  न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

Cricket News: ईशान किशन तीसरे T20 से भी बाहर; न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव को फिर मिल सकता है मौका

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड कि खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। मंगलवार को वेलिंग्टन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है।

Oct 26, 2026
Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

Vaibhav In T20 NZ: ईशान किशन चोट से बाहर, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ईशान किशन चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के संकेत दिए हैं।

Oct 23, 2026