India vs Sri Lanka 3rd Test Day 3

IndvsSL Test: भारत को 178 रन की बढ़त, श्रीलंका 284 पर ढेर; सुथार के 4 और जडेजा के 3 विकेट

गॉल में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। इस हिसाब से भारत ने 178 रन की बढ़त हासिल कर ली है। मानव सुथार ने 4 और जडेजा ने 3 विकेट लिए।

By : संजय चतुर्वेदी
IndvsSL Test: भारत को 178 रन की बढ़त, श्रीलंका 284 पर ढेर; सुथार के 4 और जडेजा के 3 विकेट

INDIAvsSL First Test match Updates

क्रिकेट। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त हो गई। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी के आधार पर 178 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 बनाए थे। हालांकि श्रीलंका की पारी खत्म होते ही दिन का खेल खराब रोशनी और मौसम के कारण समय से पहले खत्म करना पड़ा। गॉल में घने बादल और तेज हवा के साथ बारिश की आशंका को देखते हुए अंपायर्स ने स्टंप्स की घोषणा कर दी। अब चौथे दिन का खेल सुबह 9:45 पर शुरू होगा।

दिनुषा और डिकवेला ने बचाई लाज

श्रीलंका की पारी में सोनल दिनूषा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 168 गेंदों पर 100 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। दिनूषा ने मुश्किल समय में पारी को संभाला और निरोशन डिकवेला के साथ छठे विकेट के लिए 146 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डिकवेला ने भी 80 रन की पारी खेली। उन्होंने 115 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके लगाए। हालांकि डिकवेला अपना शतक पूरा नहीं कर सके और प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हुए।

सुथार ने चटकाए 4 विकेट

भारत की ओर से मानव सुधार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने श्रीलंका की पारी में 4 विकेट अपने नाम किए। सुथार ने लाहिरू कुमारा को 10 रन पर स्टंप कराकर श्रीलंका की पारी समाप्ति की। इतना ही नहीं प्रभात जनसूर्या को भी सुथार ने 10 रन पर आउट किया। जयसूर्या ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर हवा में चली गई। डीप स्क्वायरल लेग पर ध्रुव जुरेल ने दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा।

जड़ेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे

रवींद्र जडेजा ने गॉल टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा ने केशरा नुवानथा को 2 रन पर आउट करके यह मुकाम हासिल किया। नुवानथा जडेजा की टर्न लेती गेंद पर शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद लेग के पास लगकर हवा में उछली। शुभमन गिल ने पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लपक लिया। जडेजा ने दिनूषा को भी 100 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस तरह उन्होंने पारी में कुल 3 विकेट लिए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को भी एक-एक विकेट की सफलता मिली।

पहले सेशन में लड़खड़ाई श्रीलंका

तीसरे दिन का पहला सेशन श्रीलंका के लिए मुश्किल रहा। लंच तक टीम ने 28 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे। मोहम्मद सिराज ने पारी की दूसरी गेंद पर निशान को आउट कर दिया। वहीं, मानव सुथार ने दो विकेट लेकर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ाईं। हालांकि इसके बाद डिकवेला और दिनूषा ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर बड़ी साझेदारी की और श्रीलंका को शुरूआती झटकों से उबारा। 

भारत ने गंवाए दोनों डीआरएस

तीसरे दिन भारत ने अपने दोनों डीआरएस रिव्यू भी गंवा दिए। 34.2 ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर निरोशन डिकवेला के खिलाफ एबीडब्ल्यू की अपील हुई। कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यू लिया। लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप के ऊपर से निकलती हुई दिखाई दी। इससे भारत का दूसरा रिव्यू भी खत्म हो गया। इससे पहले भी टीम एक रिव्यू गंवा चुकी थी।

डिकवेला को मिला जीवनदान

श्रीलंका की 35.4 ओवर में निरोशन डिकवेला को जीवनदान भी मिला। मानव सुथार की गेंद पर उन्होंने कट शॉट खेला। गेंद बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े केएल राहुल की ओर तेजी से गई, लेकिन राहुल कैच पकड़ने में सफल नहीं हो सके। डिकवेला को दो रन मिले और वह आउट होने से बच गए।

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 462 रन

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 82 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन का योगदान दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026