India vs Sri lanka 1st test match update

INDvsSL: गॉल टेस्ट में भारत की मजबूत पकड़; श्रीलंका के 4 विकेट गिरे, जीत से 6 विकेट दूर

श्रीलंका के गॉल में टेस्ट के चौथे दिन भारत ने श्रीलंका के 4 विकेट झटककर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है। 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने 84 रन बना लिए हैं। 288 रन और चाहिए।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
INDvsSL: गॉल टेस्ट में भारत की मजबूत पकड़; श्रीलंका के 4 विकेट गिरे, जीत से 6 विकेट दूर

Test Match latest Update

क्रिकेट। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के बीच  पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट का चौथा दिन भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा था। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम के 4 विकेट भी हासिल कर ली है। हालांकि खराब रोशनी के कारण मुकाबला तय समय से पहले रोकना पड़ा। श्रीलंका को टेस्ट जीतने के लिए अभी 288 रन बनाने हैं, जबकि भारत जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है।

श्रीलंका ने 34 ओवर में 4 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 रन और सोनल दिनूषा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 37 रन की साझेदारी हो चुकी है।

भारत ने ऐसे बनाई 371 रन की बढ़त

भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रन बनार ऑलआुट हुई। दोनों पारियों की बढ़त को मिलाकर भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। श्रीलंका की दूसरी पारी में भारत की ओर से मानव सुथार ने 2 विकेट लिए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज को प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली।

पंत ने छक्के के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारत ने दूसरी पारी में ऋषभ पंत एक बार फिर चर्चा में रहे। उन्होंने लाहिरू कुमारा की गेंद को लॉन्ग लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेजकर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए है। इस उपलब्धि के साथ पंत भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 66 रन की तेजतर्रार पारी खेली और इस दौरान अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक भी पूरा किया।

सुथार ने चौथा विकेट दिलाया

श्रीलंका की दूसरी पारी में चौथा विकेट लाहिरू उदारा के रूप में गिरा। मानव सुथार की गेंद पर उदारा के बल्ले के किनारा लगा और गेंद गली की तरफ गई। ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच पकड़ा। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद कैच को सही माना और उदारा 16 रन बनाकर आउट हुए। यह सुथार का पारी में दूसरा विकेट था।

प्रसिद्ध ने कामिंदु मेंडिस को भेजा पवेलियन

श्रीलंका के तीसरे विकेट के रूप में कामिंदु मेंडिस आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें महज 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मेंडिस  ने 12 गेंदें खेलीं। प्रसिद्ध ने अपनी गेंदबाजी में शॉर्ट लेंथ का जमकर इस्तेमाल किया। श्रीलंका की दूसरी पारी में उनके 48 में से 33 गेंदें हार्ड लेंथ या बाउंसर थीं। यानी करीब 69 प्रतिशत गेंदें उन्होंने शॉर्ट लेंथ पर डालीं। इस रणनीति से उन्हें एक विकेट मिला और इन गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 8 रन दिए।

सुथार ने पहली गेंद पर चौंकाया

श्रीलंका को दूसरा झटका सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी पसिंदु सूरियाबंडारा के रूप में लगा। मानव सुथार ने उन्हें पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। शुरुआत में अंपायर ने अपील ठुकरा दी थी। लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यू लिया। अल्ट्राएज में बल्ले से गेंद के संपर्क का सबूत नहीं मिला और बॉल ट्रैकिंग में गेंद तीनों रेड जोन में दिखाई दी। रिव्यू सफल रहा और सूरियाबंडारा बिना खाता खोले आउट हो गए।

सिराज ने दिलाई भारत को पहली सफलता

श्रीलंका की शॉर्ट और तेजी से ऊपर उठती गेंद पर फर्नांडो ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की थी। लेकिन गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर लॉन्ग लेग की तरफ चली गई। वहां प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच पूरा किया।

बारिश ने भी रोका खेल

गॉल टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने भी मुकाबले में खलल डाला। दूसरे सेशन के बाद बारिश शुरू होने पर मैदान और पिच को कवर से ढकना पड़ा। बाद में बारिश रुकी और ग्राउंड्समैन ने मैदान को सुखाने का काम शुरू किया। अंपायर्स और क्यूरेटर के बीच बातचीत के बाद तीसरे सेशन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हो सका। हालांकि दिन के अंत में खराब रोशनी के कारण खेल दोबारा रोकना पड़ा।

देवदत्त पडिक्कल ने भी की गेंदबाजी

चौथे दिन देवदत्त पडिक्कल ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह सिर्फ सातवां मौका था, जब उन्होंने गेंदबाजी की। इससे पहले छह मैचों में पडिक्कल ने कुल 9 ओवर किए थे और 34 रन देने के बावजूद कोई विकेट नहीं लिया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026