IND vs WI 5th T20: Toss Delayed by Rain

Ind vs WI 5th T20: भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20: बेंगलुरु में बारिश से टॉस में देरी, सीरीज 2-2 पर

बेंगलुरु में बूंदाबांदी तेज होने से निर्णायक टी-20 का टॉस अटका है। सीरीज बराबरी पर है, भारत घर में सात साल से अजेय है और वेस्टइंडीज के पास इतिहास बदलने का मौका है।

By : संजय चतुर्वेदी
Ind vs WI 5th T20: भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20: बेंगलुरु में बारिश से टॉस में देरी, सीरीज 2-2 पर

India Vs West Indies 5th T20i match updates

क्रिकेट। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी-20 मैच का टॉस बारिश की वजह से टल गया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन बूंदाबांदी तेज हो गई। पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर है, इसलिए यह मुकाबला फैसला करेगा कि ट्रॉफी किसके नाम होगी। दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में बारिश थमने का इंतजार कर रही हैं।

सीरीज 2-2 से बराबर, किसके नाम होगी ट्रॉफी

भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता था। वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे टी-20 में बाजी मारी। भारत 2019 से घर में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारा है। वहीं वेस्टइंडीज ने 2002 के बाद भारत में किसी भी फॉर्मेट की द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती। मेहमान टीम के पास भारत का यह सिलसिला तोड़ने का मौका है।

बारिश के कारण कब कटेंगे ओवर, कितने बजे तक होगा मैच

शेड्यूल के मुताबिक खेल शुरू होने में देरी हुई तो शाम 7:30 बजे से ओवर कटने लगेंगे। रात 9:41 बजे 5-5 ओवर के मैच की आखिरी समय सीमा है। स्टेडियम के करीब 50 प्रतिशत स्टैंड भर चुके हैं। मैदान पर डीजे दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका, संभावित प्लेइंग-11

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं। इसी वजह से वैभव के खेलने की संभावना कम है। टीम निर्णायक मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलना शायद ही चाहे।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह या भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, केमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026