India vs Zimbabwe Women T20 Today

Smriti Mandhana Captain: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत का पहला टी20 मुकाबला: रायपुर में जिम्बाब्वे टक्कर

मंधाना के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया का पहला इम्तिहान रायपुर में होगा। तीन टी20 के बाद वडोदरा में तीन वनडे खेले जाएंगे। प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर।

By : संजय चतुर्वेदी
Smriti Mandhana Captain: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत का पहला टी20 मुकाबला: रायपुर में जिम्बाब्वे टक्कर

Women cricket Match Updates

क्रिकेट। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार को रायपुर में हो रहा है। पहला मुकाबला शाम 7 बजे शुरू हो चुका है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने मंधाना को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 कब और कहां

मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के तीनों टी20 मुकाबले इसी मैदान पर होंगे। इसके बाद दोनों टीमें तीन वनडे खेलेंगी, जिनके सभी मैच वडोदरा में रखे गए हैं।

मंधाना का नया सफर, हरमनप्रीत खिलाड़ी की भूमिका में

मंधाना पहले भी टीम की अगुवाई कर चुकी हैं, पर तब हरमनप्रीत मैच नहीं खेल रही थीं। यानी वह नियमित कप्तान नहीं थीं। अब उन्हें आगे के लिए पूरी जिम्मेदारी मिली है। हरमनप्रीत कप्तानी भले छोड़ चुकी हैं, पर बतौर खिलाड़ी टीम में बनी रहेंगी। सबकी नजर इस पर होगी कि बल्लेबाजी के साथ वह मंधाना की रणनीति में कितनी मदद करती हैं। उनके अनुभव का फायदा टीम को मिल सकता है।

भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 लाइव कहां देखें

पूरी सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर और मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर लाइव देखे जा सकेंगे।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय टीम में शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद और प्रेमा रावत शामिल हैं।

जिम्बाब्वे की टीम में केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएड्जा धुरुरू, न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडजई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा और तेंदई मकुशा हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026