India Women Reached Asian Games Final

Asian Games: एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शेफाली वर्मा ने नाबाद शतक लगाया और अब श्रीलंका से मुकाबला होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Asian Games: एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

women cricket team in Asian games Finale

एशियन गेम्स। भारत ने एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 295 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। अब 22 सितंबर को फाइनल में भारत की भिड़ंत श्रीलंका से होगी। इस पूरे मुकाबले में भारत की जीत पर एक ही खिलाड़ी की सबसे अधिक चर्चा हुई।

शेफाली वर्मा ने जड़ा नाबाद शतक

भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह शेफाली वर्मा की शानदार पारी रही। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। शेफाली ने हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की अहम साझेदारी की। इस पार्टनरशिप में भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। 

मंधाना ने भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों पर 37 रन की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मंधाना अब महिला टी20 इंटरनेशनल में 4788 रन हो गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा। जिनके ना 4758 रन थे। 

गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 81 रन पर रोका

भारत के दिए 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, श्री चरणी को दो विकेट मिले। दीप्ति शर्मा ने 15वें ओवर में दो विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी खत्म कर दी। 15.2 ओवर में उन्होंने मारूफा अक्तर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद 15.4 ओव में शांजिदा अख्तर मेघला का कैच जी कमलिनी ने लॉन्ग ऑन पर पकड़ा। बांग्लादेश 81 रन पर ऑलआउट हो गया। 

22 सितंबर को श्रीलंका से फाइनल

सेमीफाइनल में बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम अब खिताबी मुकाबले की तैयारी करेगी। 22 सितंबर को फाइनल में उसका सामना श्रीलंका से होगा। भारत की प्लेइंग 11 में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी,  नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ शामिल थीं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026