Women Cricket Team Visits Mahakal Temple

बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बाबा से मांगा जीत का आशीर्वाद 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने नंदी के कान में मनोकामना कही।

By : स्वदेश डेस्क
बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बाबा से मांगा जीत का आशीर्वाद 

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर  समेत खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल मंदिर में खिलाड़ियों की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला। पूरी टीम करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रही और पूजा-अर्चना में शामिल हुई।

तड़के 3 बजे मंदिर पहुंची टीम

जानकारी के मुताबिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य सुबह करीब 3 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद रहे।भस्म आरती में शामिल होने के बाद खिलाड़ियों ने मंदिर के नंदी हॉल में विशेष पूजन-अभिषेक किया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया।

भक्ति में लीन नजर आईं महिला खिलाड़ी

भस्म आरती के दौरान सभी खिलाड़ी पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति में डूबी नजर आईं। आरती के बाद खिलाड़ियों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कही, जिसे महाकाल मंदिर की विशेष परंपरा माना जाता है।इसके बाद खिलाड़ियों ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

टीम के कई खिलाड़ी रहे मौजूद

महाकाल दर्शन के दौरान टीम के साथ कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इनमें श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, यस्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और राधा यादव सहित अन्य सदस्य शामिल थे।महिला क्रिकेट टीम की इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

भस्म आरती और पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत और सम्मान किया गया।उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के बीच खिलाड़ियों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। कई लोगों ने खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026