IPL 2026 RR Dominates Points Table and Caps Race

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, पॉइंट्स टेबल से लेकर ऑरेंज-पर्पल कैप तक कब्जा

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा जारी है। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि ऑरेंज और पर्पल कैप भी RR खिलाड़ियों के पास है। जानें पूरी स्थिति।

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, पॉइंट्स टेबल से लेकर ऑरेंज-पर्पल कैप तक कब्जा

RR Record In IPL 2026

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 13वें मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम ने अंकतालिका में अपना शीर्ष स्थान और मजबूत कर लिया है।

प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स नंबर वन

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए तीनों मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं। इसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स 5 अंकों  साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स 4-4 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस भी 2-2 अंकों के साथ क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स 1 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक अपने सभी मुकाबले हार चुके हैं और तालिका में निचले स्थान पर हैं। टीमों की रैंकिंग समान अंकों की स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर तय की जा रही है।

ऑरेंज कैप पर यशस्वी जायसवाल का कब्जा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 32 गेंदों पर 77 रन की तेज पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल इस समय ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। जायसवाल ने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं और लगातार अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं। आगामी मुकाबले में उनके पास जायसवाल को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा।

पर्पल कैप भी राजस्थान के पास

गेंदबाजी में भी राजस्थान रॉयल्स का दबदबा दिख रहा है। टीम के स्पिनर रवि बिश्नोई पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 2 विकेट लेने के बाद बिश्नोई के 3 मैचों में कुल 7 विकेट हो गए हैं।

गुवाहाटी में RR का ऑलराउंड प्रदर्शन

बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मुंबई को लक्ष्य से दूर रखा। टीम का यह संतुलित प्रदर्शन ही उसे इस सीजन का सबसे मजबूत दावेदार बना रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026