KKR vs DC: Playoff Hopes on the Line

IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने आज भिड़ेंगे कोलकाता और दिल्ली, ईडन गार्डन में करो या मरो मुकाबला 

आईपीएल 2026 में कोलकाता और दिल्ली के बीच करो या मरो मुकाबला। प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने के लिए दोनों टीमों को हर हाल में जीत चाहिए।

By : स्वदेश डेस्क
IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने आज भिड़ेंगे कोलकाता और दिल्ली, ईडन गार्डन में करो या मरो मुकाबला 

Kolkata Knight Riders और Delhi Capitals के बीच आईपीएल 2026 का 70वां लीग मुकाबला रविवार 24 मई को कोलकाता के Eden Gardens में खेला जाएगा। मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा।दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत बेहद जरूरी है।

प्लेऑफ की जंग में उलझे समीकरण

फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स आठवें नंबर पर मौजूद है।दोनों टीमों की प्लेऑफ उम्मीदें अन्य मुकाबलों के परिणामों पर भी निर्भर हैं।अगर Punjab Kings लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी, क्योंकि दिल्ली अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकती है।वहीं केकेआर जीत हासिल कर 15 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन नेट रन रेट का समीकरण उसके लिए चुनौती बना रहेगा।

मुंबई-राजस्थान मैच पर भी रहेंगी नजरें

कोलकाता की उम्मीदें केवल अपनी जीत पर निर्भर नहीं हैं।टीम को यह भी उम्मीद करनी होगी कि Mumbai Indians, Rajasthan Royals को हरा दे। राजस्थान के पास 16 अंक तक पहुंचने का मौका है, जिससे प्लेऑफ की तस्वीर और मुश्किल हो सकती है।

अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

Manish Pandey इस मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें आईपीएल में 4000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 13 रन की जरूरत है।इसके अलावा दिल्ली के खिलाफ 500 आईपीएल रन पूरे करने के लिए उन्हें 43 रन चाहिए। वहीं Ajinkya Rahane टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 95 रन चाहिए।

अक्षर और कार्तिक त्यागी पर भी नजर

Axar Patel को आईपीएल में 100 छक्के पूरे करने के लिए दो और छक्कों की जरूरत है।वहीं Kartik Tyagi अगर तीन विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी20 क्रिकेट में उनके 50 विकेट पूरे हो जाएंगे।

दोनों टीमें जीत पर रखेंगी फोकस

कई जटिल समीकरणों के बीच दोनों टीमें सिर्फ जीत पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगी।ईडन गार्डन में होने वाला यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना सकता है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026