KKR vs SRH: Hyderabad Wins by 65 Runs

KKR की दूसरी लगातार हार: SRH ने ईडन गार्डन्स में 65 रन से दी करारी शिकस्त

आईपीएल 2026 में 19 वें सीजन के 6वें मुकाबले में SRH ने KKR को 65 रन से हराया। क्लासन की फिफ्टी और उनादकट के 3 विकेट से हैदराबाद की बड़ी जीत।

KKR की दूसरी लगातार हार: SRH ने ईडन गार्डन्स में 65 रन से दी करारी शिकस्त

IPL 2026 News

आईपीएल 2026 में मुकाबले तेज होते जा रहे हैं। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शुरुआत मुश्किल भरी रही। अपने ही घर में टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

SRH के बड़े स्कोर से KKR पर दबाव

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार थी। लेकिन SRH ने मौके का पूरा फायदा उठाया।

क्लासन की फिफ्टी ने बदला मैच

हेनरिक क्लासन ने टीम के शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया और नीतीश रेड्डी के साथ 82 रन की अहम साझेदारी की। रेड्डी ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन भी किया।

KKR की बल्लेबाजी 161 पर ढेर

कोलकाता नाइट राइडर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 161 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। जयदेव उनदकट ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार विकेट लेकर KKR की उम्मीदें खत्म कर दीं। इसके साथ ही बाकी गेंदबाजों का भी योगदान रहा। ईशान मलिंगा ने 2 विकेट, नीतीश रेड्डी 2 विकेट लिए।

16वें ओवर में KKR ने लगातार विकेट गंवाए, जिससे टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती के विकेट गिरते ही मैच SRH के पाले में चला गया। डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी KKR की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026