केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, मैच में बनाए कई रिकॉर्ड

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, मैच में बनाए कई रिकॉर्ड

By : Rashmi Dubey
केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, मैच में बनाए कई रिकॉर्ड

? ??????? ???? ??????? ?????: लीड्स टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक से चूकने वाले केएल राहुल ने दूसरी पारी में जोरदार वापसी की और शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 202 गेंदों पर शतक जड़ा, जो उनके टेस्ट करियर का 9वां शतक रहा। लीड्स के मैदान पर यह उनका पहला टेस्ट शतक है। राहुल ने करीब डेढ़ साल बाद यह शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2023 में सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका तीसरा टेस्ट शतक है, जबकि सभी फॉर्मेट में इंग्लैंड की धरती पर यह उनका पांचवां शतक था।

विदेशी पिचों पर चमकता है राहुल का बल्ला

बता दें कि जहां ज्यादातर बल्लेबाज घरेलू मैदानों पर शतक लगाकर अपने रिकॉर्ड मजबूत करते हैं। वहीं केएल राहुल का ग्राफ थोड़ा अलग नजर आता है। यह भारतीय बल्लेबाज विदेशी धरती पर ज्यादा सफल साबित हुआ है। राहुल ने अपने कुल 9 टेस्ट शतकों में से 8 शतक विदेश में लगाए हैं। इनमें से उन्होंने सबसे ज्यादा 3 शतक इंग्लैंड में लगाए हैं, जबकि उन्होंने साउथ अफ्रीका में 2 शतक, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में 1-1 शतक लगाया है। उनकी यही खासियत उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से अलग बनाती है।

राहुल बने विदेशी दौरों के भरोसेमंद ओपनर

SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में रन बनाना किसी भी एशियाई बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती है, लेकिन केएल राहुल इस अग्निपरीक्षा में खुद को साबित कर चुके हैं। बतौर ओपनर उन्होंने इन मुश्किल परिस्थितियों में अब तक 5 शानदार टेस्ट शतक जड़े हैं। SENA देशों में राहुल का प्रदर्शन बताता है कि वह विदेशी दौरों पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके हैं। उनसे ज्यादा शतक सिर्फ महान सुनील गावस्कर ने लगाए हैं, जिन्होंने इन देशों में 8 टेस्ट शतक जड़े थे।

इंग्लैंड में राहुल का कारनामा

अगर SENA देशों में कोई एक देश है जो केएल राहुल के सबसे करीब है, तो वह इंग्लैंड है। राहुल को यहां की परिस्थितियां और पिचें खासा रास आती हैं। उन्होंने इंग्लैंड में अब तक तीन यादगार टेस्ट शतक जड़े हैं। पहला शतक 2018 में द ओवल में आया।दूसरा 2021 में ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर और ताज़ा शतक लीड्स टेस्ट 2025 में दर्ज किया। इंग्लैंड में लगातार शानदार प्रदर्शन कर राहुल ने साबित कर दिया है कि वह विदेशी सरजमीं पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं।

संबंधित सामग्री

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026
Asian Games: भारतीय क्रिकेट का सुनहरा मंगलवार; विमेंस टीम ने जीता गोल्ड, मेंस टीम की जापान पर रोमांचक जीत

Asian Games: भारतीय क्रिकेट का सुनहरा मंगलवार; विमेंस टीम ने जीता गोल्ड, मेंस टीम की जापान पर रोमांचक जीत

एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस टीम ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरा गोल्ड जीता, वहीं पुरुष टीम ने जापान को 2 रन से हराकर 200वीं टी-20 जीत दर्ज की।

Sep 22, 2026
IND vs AFG टेस्ट में भारत का दबदबा, 113 पर अफगानिस्तान की आधी टीम ढेर, डेब्यूटेंट सुथार का कहर

IND vs AFG टेस्ट में भारत का दबदबा, 113 पर अफगानिस्तान की आधी टीम ढेर, डेब्यूटेंट सुथार का कहर

IND vs AFG के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में भारत का दबदबा जारी है। अफगानिस्तान दिन 2 के बाद 113/5 पर है, जबकि मानव सुथार ने डेब्यू में 3 विकेट लिए।

Jun 07, 2026
IPL 2026: CSK vs DC का महामुकाबला आज, प्लेऑफ की दौड़ में कौन रहेगा आगे?

IPL 2026: CSK vs DC का महामुकाबला आज, प्लेऑफ की दौड़ में कौन रहेगा आगे?

आईपीएल 2026 में आज सीएसके और डीसी के बीच अहम मुकाबला, दोनों के बराबर अंक। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी, जानें मैच का पूरा समीकरण।

May 05, 2026