MI vs KKR: Mumbai Opening Match Record

14 साल से लगातार Opening मैच में फेल MI, क्या KKR के खिलाफ टूटेगा ये ‘ओपनिंग जिंक्स’?

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर की भिड़ंत से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है। मुंबई का 14 साल पुराना ओपनिंग मैच का जिंक्स टूटेगा? जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम अपडेट।

14 साल से लगातार Opening मैच में फेल MI, क्या KKR के खिलाफ टूटेगा ये ‘ओपनिंग जिंक्स’?

KKRvsMI

आईपीएल 2026 का रोमांच अब पूरी तरह शुरू हो चुका है। वहीं, शानदार रविवार यानी आज मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला है। मुकाबला मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस ग्राउंड में आमतौर पर मुंबई का दबदबा रहता है। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। क्योंकि मैच से पहले चर्चा टीम की ताकत नहीं, बल्कि एक अजीब रिकॉर्ड को लेकर है।

14 साल से पहले मैच में जीत नहीं

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। लेकिन वही दमदार टीम पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है। टीम ने आखिरी बार 2012 में मुंबई ने सीजन का पहला मुकाबला जीता था। इस मुकाबले में चेन्नई को उसी के घर में हराया था। उसके बाद से हर साल ओपनिंग मैच में हार का शुरू हुआ ये सिलसिला पिछले 14 सालों से चल रहा है। इतना ही नहीं अपने 18 ओपनिंग मैचों में से 14 में मुंबई को हार झेलनी पड़ी है।

वानखेड़े में मजबूत, फिर भी दबाव

वानखेड़े स्टेडियम को मुंबई इंडियंस का किला कहा जाता है। यहां टीम का रिकॉर्ड शानदार है। यहाँ 92 मैचों में 57 जीत दर्ज की है। वहीं,  जीत प्रतिशत 62% है। लेकिन हैरानी ये है कि इसी मैदान पर भी टीम अपने शुरुआती चार मुकाबले हार चुकी है। यानी होम ग्राउंड का फायदा भी ओपनिंग मैच में हमेशा काम नहीं आया।

KKR की टीम में झटके से MI को मौका?

कोलकाता की टीम कागजों पर मजबूत दिखती है। लेकिन इस बार कुछ बड़े खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं। मथीशा पथिराना टीम से नहीं जुड़े हैं। वहीं, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान भी नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी हाल के समय में फॉर्म में नहीं दिखे हैं। मुंबई की बात करें तो उनके पास जसप्रीत बुमराह जैसा मैच विनर मौजूद है। फिलहाल बुमराह शानदार लय में हैं और यही फॉर्म मैच में फर्क डाल सकता है।

हेड-टू-हेड में मुंबई आगे

अगर आंकड़ों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा साफ भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। इनमें से 24 में मुंबई ने जीत हासिल की है। यानी रिकॉर्ड, फॉर्म और होम एडवांटेज फिलहाल तीनों मुंबई के साथ हैं। हालांकि कागजों पर सब कुछ मुंबई के पक्ष में दिख रहा है। लेकिन क्रिकेट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होता है। 

अब देखना ये है कि क्या मुंबई इंडियन्स इस बार अपने ‘पहले मैच’ के जिंक्स को तोड़ पाएगी। या फिर एक और सीजन उसी कहानी के साथ शुरू होगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026