5 दिन में दूसरी खिताबी जीत, 'गोल्डन स्पाइक मीट' के बने चैंपियन

5 दिन में दूसरी खिताबी जीत, 'गोल्डन स्पाइक मीट' के बने चैंपियन

By : Rashmi Dubey
5 दिन में दूसरी खिताबी जीत, 'गोल्डन स्पाइक मीट' के बने चैंपियन

?????? ?????? ?? ?????? ????? ????: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। ओलंपिक चैंपियन नीरज ने मंगलवार को गोल्डन स्पाइक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। यह उनकी 5 दिन में दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने 20 जून को पेरिस डायमंड लीग में भी शीर्ष स्थान पर कब्जा किया था।

कॉन्टीनेंटल टूर में फिर मारी बाज़ी

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाते हुए मंगलवार रात चेक रिपब्लिक के ओस्त्रावा शहर में हुए गोल्डन स्पाइक मीट में पहला स्थान हासिल किया। नीरज ने 85.29 मीटर का भाला फेंककर गोल्ड जीत ली। दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मित ने 84.12 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ दूसरा और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 86.63 मीटर थ्रो के बावजूद तीसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला वर्ल्ड एथलेटिक्स के कॉन्टीनेंटल टूर का हिस्सा था, जिसमें कुल 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। नीरज इससे पहले 20 जून को पेरिस डायमंड लीग भी जीत चुके हैं।

तीसरे अटेम्प्ट में नीरज का स्वर्णिम थ्रो

गोल्डन स्पाइक मीट में नीरज चोपड़ा की शुरुआत भले ही फाउल थ्रो के साथ हुई हो, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए तीसरे प्रयास में शानदार 85.29 मीटर का थ्रो फेंका। दूसरे प्रयास में उन्होंने 83.45 मीटर की दूरी तय की थी। टॉप पर आने के बाद नीरज ने चौथे और पांचवें अटेम्प्ट में क्रमशः 82.17 और 81.01 मीटर थ्रो किया। अंतिम प्रयास में वे फाउल कर बैठे, लेकिन तब तक उन्होंने अपना काम कर दिखाया था ।

5 जुलाई को अपने नाम के टूर्नामेंट में उतरेंगे नीरज

गोल्डन स्पाइक में जीत के बाद अब नीरज चोपड़ा 5 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाले 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट मूल रूप से 24 मई को होना था, लेकिन भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यह पहली बार होगा जब कोई आयोजन नीरज के नाम पर हो रहा है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता खुद उसमें भाग लेंगे। 

संबंधित सामग्री

para Athlete Suicide: तीन गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव ने दी जान, डोपिंग बैन की आशंका

para Athlete Suicide: तीन गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव ने दी जान, डोपिंग बैन की आशंका

एशियन पैरा गेम्स में तीन गोल्ड जीतने वाले 42 साल के पैरा एथलीट नीरज यादव ने घर में सुसाइड कर लिया। कोच ने इसकी पुष्टि की है। घटना को डोपिंग बैन से जोड़कर देखा जा रहा है।

Oct 28, 2026
SAI भोपाल की पूजा ओला ने भुवनेश्वर में रचा इतिहास, 1500 मीटर में जीता गोल्ड

SAI भोपाल की पूजा ओला ने भुवनेश्वर में रचा इतिहास, 1500 मीटर में जीता गोल्ड

वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर इंडिया इवेंट में शानदार प्रदर्शन, साई भोपाल के आरडी ने दी बधाई; कोच सौरभ कुमार यादव बोले- मेहनत और रणनीति का मिला परिणाम

Aug 23, 2026
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले प्रधानमंत्री: खिलाड़ियों ने सुनाए संघर्ष के किस्से

CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले प्रधानमंत्री: खिलाड़ियों ने सुनाए संघर्ष के किस्से

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सुना।

Aug 10, 2026
पीएम मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा वो खिलेगा'

पीएम मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा वो खिलेगा'

पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं को मैसेज दिया। भारत ने 13 स्वर्ण समेत कुल 39 पदक जीते। <br/>

Aug 09, 2026
Commonwealth 2026: नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर टिकी निगाहें, 10 भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में आजमाएंगे किस्मत

Commonwealth 2026: नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर टिकी निगाहें, 10 भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में आजमाएंगे किस्मत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत के लिए कई बड़े मुकाबले तय हैं। दिन में 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल में उतरेंगे, जबकि देर रात नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो फाइनल में चौथे स्वर्ण पदक की चुनौती पेश करेंगे।

Jul 31, 2026