Neeraj Yadav Para athelete suicide Asian para game

para Athlete Suicide: तीन गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव ने दी जान, डोपिंग बैन की आशंका

एशियन पैरा गेम्स में तीन गोल्ड जीतने वाले 42 साल के पैरा एथलीट नीरज यादव ने घर में सुसाइड कर लिया। कोच ने इसकी पुष्टि की है। घटना को डोपिंग बैन से जोड़कर देखा जा रहा है।

By : संजय चतुर्वेदी
para Athlete Suicide: तीन गोल्ड जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव ने दी जान, डोपिंग बैन की आशंका

para olympic win gold medal found dead

स्पोर्ट्स। भारतीय पैरा एथलेटिक्स से बुधवार के दिन दुखद खबर सामने आई है। एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले अनुभवी एथलीट नीरज यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। वह 42 साल के थे। उनकी मौत से खेल जगत में शोक है। बताया जा रहा है कि डोपिंग प्रतिबंध की वजह से वे इसी महीने हुए एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि मौत के सही कारणों और परिस्थितियों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

कोच ने की सुसाइड की पुष्टि

भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस सत्यनारायण के अनुसार, नीरज ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उनके घर पर हुई। 28 अक्टूबर के दिल्ली के एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। कोच ने साफ कहा कि इस कदम के पीछे सटीक वजह के बारे में वे कुछ नहीं कह सकते। साथ ही उनका कहना था कि खिलाड़ियों को करियर के उतार चढ़ाव का सामना धैर्य से करना चाहिए।

2018 और 2023 में देश को दिलाए स्वर्ण

नीरज भारत के सफल पैरा एथलीटों में गिने जाते थे। 2018 में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने भाला फेंक में सोना जीता। इसके बाद 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए पैरा गेम्स में भाला फेंक और चक्का फेंक, दोनों में गोल्ड उनके नाम रहे। इस तरह उनके खाते में तीन एशियन पैरा गेम्स गोल्ड दर्ज थे। नीरज एफ 55 कैटेगरी में खेलते थे। इसमें बैठकर होने वाले फील्ड इवेंट जैसे शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जेवेलिन थ्रो शामिल हैं। अब उनकी मौत के बाद परिस्थितियों और उनकी मौत के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

डिस्क्लेमर- अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव गुजर रहा है तो प्रशिक्षित काउंसलर से बात करें। या फिर टोल फ्री हेल्पलाइन 14416 या 1

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026