11 साल बाद मिली थी ICC ट्रॉफी, 29 जून बना भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन

11 साल बाद मिली थी ICC ट्रॉफी, 29 जून बना भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन

By : Rashmi Dubey
11 साल बाद मिली थी ICC ट्रॉफी, 29 जून बना भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन

One Year Ago On 29trh June : कई सालों तक भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती थी, लेकिन नॉकआउट में आकर हार जाती थी। इससे खिलाड़ियों और फैंस का दिल कई बार टूटा। खासकर 2023 वनडे वर्ल्ड कप की हार को लोग आज भी नहीं भूले हैं, जब ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराया था। 2024 में तस्वीर बदल गई। 29 जून को बारबाडोस में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की और इतिहास रच दिया।

भारत बना टी20 वर्ल्ड चैंपियन

टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से निकल गया है, लेकिन हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गेंदबाज़ों ने जबरदस्त वापसी की।

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से हार गई। इस जीत के साथ ही भारत ने 11 साल बाद एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

विराट, रोहित और जडेजा ने कहा टी20 को अलविदा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत की खुशी के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट को एक भावुक पल भी देखने को मिला। बारबाडोस में ट्रॉफी उठाने के कुछ देर बाद ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इन तीनों दिग्गजों ने न सिर्फ भारत को गौरवान्वित किया बल्कि इस फॉर्मेट को नई पहचान भी दी।

टी20 के बाद चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत के नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारतीय टीम को अगली आईसीसी ट्रॉफी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। मार्च 2025 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर दुनिया को दिखा दिया कि वह एक बार फिर वैश्विक क्रिकेट का सिरमौर बन चुका है। 

संबंधित सामग्री

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली का भावुक बयान; 2027 विश्व कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप!

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली का भावुक बयान; 2027 विश्व कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप!

भारतीय टीम के नंबर तीन बल्लेबाज विराट कोहली ने साफ किया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। यह उनके करियर का 5वां वर्ल्ड कप होगा। साउथ अफ्रीका इसकी मेजबानी करेगा।

Sep 27, 2026
भारत ने जीता विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025, साउथ अफ्रीका पर जीत

भारत ने जीता विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025, साउथ अफ्रीका पर जीत

भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीता। शेफाली-दीप्ति के शानदार प्रदर्शन से रचा इतिहास।

Nov 02, 2025