Virat Kohli Last World Cup 2027 for Retirement

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली का भावुक बयान; 2027 विश्व कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप!

भारतीय टीम के नंबर तीन बल्लेबाज विराट कोहली ने साफ किया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। यह उनके करियर का 5वां वर्ल्ड कप होगा। साउथ अफ्रीका इसकी मेजबानी करेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Virat Kohli Retirement: विराट कोहली का भावुक बयान; 2027 विश्व कप उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप!

Virat kohli retirement statement

क्रिकेट। विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर एक बड़ा और भावुक खुलासा किया है। स्टार बल्लेबाज ने खुद स्वीकार किया है कि  साल 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी विश्व कप टूर्नामेंट होगा। कोहली साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। इस आखिरी टूर्नामेंट को लेकर कोहली ने कहा कि इस आखिरी टू्र्नामेंट में वे अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। अगला वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे 
और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना तय हुआ है। हालांकि ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका की धरती पर ही होंगे। यहां के मैदानों पर कोहली का वनडे एवरेज 76+ के पार है।

अक्टूबर 2027 से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव

अगला एक दिवसीय वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस बार आयोजकों ने टूर्नामेंट का ढांचा भी बदल दिया है। इस बार की खासियत यह है कि पहली बार 14 टीमें ट्रॉफी की दौड़ में शामिल होंगी। सबसे पहले रैंकिंग में सबसे निचले पायदान की तीन टीमों के बीच सुपर थ्री सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद बाकी 12 टीमों के बीच सुपर सेवन चरण के लिए मुकाबला होगा।

कोहली ने पूरी ताकत झोंकने की बात कही

एक स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म से बातचीच में कोहली ने कहा कि विदेशी परिस्थितियों में विश्व कप खेलना काफी उर्जा और मेहनत मांगता है। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट उनके लिए आखिरी मौका है। इसलिए यही सोच उन्हें प्रेरित कर रही है। इसलिए वे मैदान पर पूरी जान लगाने की तैयारी में हैं। कोहली के लिए यह उनका कुल 5वां वनडे वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले वे दो बार फाइनल तक पहुंच चुके हैं। साल 2011 और 2023 में और संयोग से दोनों ही फाइनल भारत की धरती पर खेले गए थे। 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण मौके पर कोहली ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली थी। वहीं 2023 के फाइनल में उन्होंने 54 रन बनाए थे। मगर टीम इंडिया वह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से गंवा बैठी थी।

50 ओवर के फॉर्मेट को बताया अलग चुनौती

कोहली के अनुसार 50 ओवर का फॉर्मेट अपने आप में एक अलग तरह की चुनौती लेकर आता है। उन्होंने इसे ढाई टी20 मैच एक ही दिन में खेलने जैसा बताया और कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान 10 ऐसे मुकाबले खेलना वाकई मुश्किल भरा अनुभव होगा।

सचिन के बाद दूसरे सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब

आंकड़ों की बात करें तो कोहली वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 37 पारियों 1795 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। अगर 2027 वर्ल्ड कप में कोहली सिर्फ 250 रन और जोड़ लेते हैं तो वे वर्ल्ड कप इतिहास में 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। यह मुकाम अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 44 पारियों में 2278 रन बनाए थे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026