Bhuvneshwar Kumar returns to India T20 Squad

Bhuvneshwar Kumar Comeback: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी, अर्शदीप के कंधे की चोट बनी वजह

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज 2-2 बराबर है और फैसला शनिवार को चिन्नास्वामी में होगा। चयन समिति ने अर्शदीप की चोट के बाद भुवनेश्वर को शामिल किया। अर्शदीप के खेलने का फैसला रिकवरी देखकर होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Bhuvneshwar Kumar Comeback: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी, अर्शदीप के कंधे की चोट बनी वजह

Bhuvneshwar Kumar Comeback In T20

क्रिकेट। लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टी20 से पहले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए। इसके बाद चयन समिति ने भुवनेश्वर को स्क्वायड में जगह दी गी। मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अर्शदीप पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं और उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला मैच से पहले होगा।

अर्शदीप सिंह को कैसे चोट लगी

बीसीसीआई के अनुसार अर्शदीप को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 के दौरान चोट लगी। चोट उनके गेंदबाजी वाले कंधे में है। पांचवें मैच में वह खेल पाएंगे या नहीं, यह उनकी रिकवरी देखकर तय होगा। भुवनेश्वर को टीम में लाने का मतलब यह नहीं कि अर्शदीप निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं। यह सिर्फ एक विकल्प तैयार रखने का कदम है।

भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी टी20 मैच

बता दें कि 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला 22 नवंबर 2022 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वह इस फॉर्मेट की भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। अब चार साल बाद उनकी वापसी से इस अनुभवी गेंदबाज पर फिर सबकी नजर है। इस साल का आईपीएल उनके लिए अच्छा रहा। आईपीएल 2026 में उन्होंने 7.95 की इकोनॉमी से 28 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी वह पहले से स्क्वॉड में शामिल हैं।

पांच मैचों की सीरीज का अहम मुकाबला

पांच मैचों की यह सीरीज अभी 2-2 से बराबर है। शनिवार का मुकाबला तय करेगा कि ट्रॉफी किसके हिस्से जाएगी। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी।

भुवनेश्वर से बदला टी20 स्क्वॉड

वेस्ट इंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबले के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर हैं और तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार हैं।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026