T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान का चौंकाने वाला कदम, घोषित की टीम

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान का चौंकाने वाला कदम, घोषित की टीम

ICC के T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का समर्थन करते हुए टूर्नामेंट छोड़ने की धमकी के बीच PCB ने चौंकाने वाला फैसला लिया। बोर्ड ने पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम घोषित की।

By : स्वदेश डेस्क
T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का सपोर्ट करने वाले पाकिस्तान का चौंकाने वाला कदम, घोषित की टीम

नई दिल्लीः आईसीसी की तरफ से आयोजित की जा रही मेंस टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश टीम को बाहर किया जा चुका है। वहीं,बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट छोड़ने की धमकी देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। बोर्ड ने विवाद के बीच आखिरकार मैदान पर उतरने वाली टीम का ऐलान कर दिया है।

PCB ने रविवार को 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित करते हुए सलमान अली आगा को कप्तान बनाया है। वहीं, बाबर आजम, फखर जमान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे एक्सपीरिएंस सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। जबकि मोहम्मद रिज़वान और हारिस रऊफ को टीम में जगह नहीं मिली है।

15 सदस्यीय टीम घोषित

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCB ने संयुक्त रूप से टीम का ऐलान किया। बता दें कि पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा। टीम घोषित करने वाले सदस्य में हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और मेंस सिलेक्शन कमेटी के मेंबर आकिब जावेद, पाकिस्तान के T20 कप्तान सलमान अली आगा और व्हाइट-बॉल हेड कोच माइकल जेम्स हेसन शामिल रहे।

युवा जोश और अनुभव का मिला-जुला स्क्वॉड

घोषित टीम में अनुभव और नए चेहरों का संतुलन साफ दिखता है। सलमान आगा को कप्तान बनाकर PCB ने मिडिल ऑर्डर की स्थिरता और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं, बाबर आजम और फखर जमान पर टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी, जबकि शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे।

छह खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे वर्ल्ड कप

इस स्क्वॉड में छह ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए उतरेंगे। इनमें फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारीक शामिल हैं। वहीं, अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और उस्मान खान पहले भी एक या उससे अधिक टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

सियासी बयानबाजी के बीच क्रिकेट पर फोकस

टीम ऐलान से एक दिन पहले PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बयान दिया था कि अगर पाकिस्तानी सरकार निर्देश देगी, तो टीम वर्ल्ड कप से हट सकती है। इसके जवाब में ICC ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट से हटने की स्थिति में PSL के लिए NOC नहीं दिया जाएगा। इन तमाम बयानबाजियों के बीच PCB ने टीम घोषित कर यह संदेश दिया है कि फिलहाल उसका फोकस क्रिकेट और टूर्नामेंट पर है।

ग्रुप ए में भारत से टक्कर

20 टीमों वाले इस टी-20 वर्ल्ड कप में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसके बाद सुपर-8 और नॉकआउट स्टेज होंगे। पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसकी सबसे बड़ी भिड़ंत भारत से होगी। ऐसे में सलमान आगा की कप्तानी और सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन पाकिस्तान के वर्ल्ड कप सफर की दिशा तय करेगा।

संबंधित सामग्री

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के तीन दिग्गजों की विदाई, खत्म हुआ स्वर्णिम युग

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के तीन दिग्गजों की विदाई, खत्म हुआ स्वर्णिम युग

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की तीन दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और लिया ताहुहू ने लगभग दो दशक लंबे करियर को अलविदा कहा। उनके जाने से महिला क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है।

Jun 29, 2026
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। महिला क्रिकेट में यह एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है।

Jun 21, 2026
Women T20: हरमनप्रीत ने फिर NO Handshake, भारत-पाक मुकाबले से पहले दिखी पुरानी नीति

Women T20: हरमनप्रीत ने फिर NO Handshake, भारत-पाक मुकाबले से पहले दिखी पुरानी नीति

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। पहलगाम हमले के बाद जारी नो-हैंडशेक नीति एक बार फिर चर्चा में आ

Jun 14, 2026
भारत से जुड़ी 4 बेटियां विदेशी टीमों की ताकत, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बन सकती हैं गेमचेंजर

भारत से जुड़ी 4 बेटियां विदेशी टीमों की ताकत, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बन सकती हैं गेमचेंजर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल की 4 खिलाड़ी विदेशी टीमों के लिए बड़ा हथियार बनकर उतरेंगी। जानिए अलाना किंग से लेकर सान्या खुराना तक की दिलचस्प कहानी।

Jun 10, 2026
महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया घोषित, हरलीन देओल बाहर; 14 जून को भारत-पाक मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया घोषित, हरलीन देओल बाहर; 14 जून को भारत-पाक मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी, जबकि हरलीन देओल को जगह नहीं मिली। भारत-पाक मैच 14 जून को होगा।

May 02, 2026