RCB vs DC IPL 2026: Virat Kohli in Focus

IPL 2026: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला, विराट कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें

आईपीएल 2026 में आज आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। विराट कोहली पर सबकी नजरें रहेंगी। बेंगलुरु जीत के इरादे से उतरेगी, जबकि दिल्ली वापसी की कोशिश करेगी।

By : स्वदेश डेस्क
IPL 2026: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला, विराट कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें

बेंगलुरु। Indian Premier League 2026 के अहम मुकाबले में आज Royal Challengers Bangalore (आरसीबी) और Delhi Capitals आमने-सामने होंगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में सभी की नजरें अनुभवी बल्लेबाज Virat Kohli पर टिकी रहेंगी।

जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी आरसीबी

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन में मजबूत रहा है। टीम ने अब तक खेले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी संतुलन नजर आया है, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है।आरसीबी इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की दिशा में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। टीम को इस सीजन में अब तक सिर्फ एक हार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ झेलनी पड़ी है।

दिल्ली कैपिटल्स के सामने चुनौती

वहीं Delhi Capitals की कप्तानी कर रहे Axar Patel के लिए यह मुकाबला अहम है। टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। चार मैचों में दो जीत के साथ टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।दिल्ली को Gujarat Titans और Chennai Super Kings के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। टीम में निरंतरता की कमी देखने को मिली है, खासकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में।

विराट कोहली पर खास नजर

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा Virat Kohli की होगी, जो लगातार अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। घरेलू मैदान पर उनका रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है, ऐसे में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।मैच का समय और संभावित प्लेइंग इलेवन यह मुकाबला दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू होगा।

आरसीबी संभावित टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

दिल्ली कैपिटल्स संभावित टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026