RCB vs GT: Playoff Race Heats Up

IPL 2026: RCB vs GT: प्लेऑफ की जंग में आज बड़ा मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगे। प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति बनाने उतरेगी बेंगलुरु, जबकि गुजरात के लिए मुकाबला अहम है।

By : स्वदेश डेस्क
IPL 2026: RCB vs GT: प्लेऑफ की जंग में आज बड़ा मुकाबला

आईपीएल 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।आरसीबी इस समय शानदार फॉर्म में है और टीम ने अब तक खेले 8 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की हैं। मजबूत नेट रन रेट के साथ बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

गुजरात के लिए करो या मरो जैसी स्थिति

गुजरात टाइटन्स का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार दर्ज की है, जिससे उसका प्लेऑफ का रास्ता अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा रहा।टीम का नेट रन रेट भी निगेटिव में है, इसलिए गुजरात के लिए यह मुकाबला काफी अहम बन गया है। हार मिलने पर प्लेऑफ की दौड़ और मुश्किल हो सकती है।

पिछली भिड़ंत में RCB ने मारी थी बाजी

दोनों टीमें इस सीजन में पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया था। ऐसे में बेंगलुरु का मनोबल काफी ऊंचा माना जा रहा है।आरसीबी की बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी इस सीजन में उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

किस पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें

बेंगलुरु की नजरें लगातार जीत के साथ टॉप-2 में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी। वहीं गुजरात अपने घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगा।नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026