IND vs AUS: रोहित शर्मा का 50वां शतक, विराट कोहली ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

IND vs AUS: रोहित शर्मा का 50वां शतक, विराट कोहली ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

IND vs AUS सिडनी वनडे में रोहित शर्मा का 50वां इंटरनेशनल शतक, विराट कोहली बने व्हाइट बॉल क्रिकेट के टॉप स्कोरर

By : Swadesh Digital
IND vs AUS: रोहित शर्मा का 50वां शतक, विराट कोहली ने बनाए बड़े रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज भले ही कंगारू टीम के नाम रही हो, लेकिन आखिरी मुकाबला पूरी तरह भारतीय दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड्स से सजा रहा। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मील के पत्थर छूते हुए इतिहास के पन्नों में नया अध्याय जोड़ा।

रोहित शर्मा का 50वां इंटरनेशनल शतक

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर कप्तान रोहित शर्मा ने 121 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक पूरा किया। यह उनका वनडे में 33वां शतक था। इसके साथ ही वे 50 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के सिर्फ 10वें बल्लेबाज बने। इस पारी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (49 शतक) को भी पीछे छोड़ दिया। रोहित ने इस मुकाबले में न केवल शतक लगाया बल्कि वनडे में अपने 100 कैच पूरे करते हुए भारत के छठे ऐसे फील्डर बन गए जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

विराट कोहली का ‘व्हाइट बॉल’ रिकॉर्ड

दूसरी ओर, विराट कोहली ने भी अपने नाम कई अहम रिकॉर्ड दर्ज किए। उन्होंने सिडनी वनडे में 74 रन की पारी खेलकर व्हाइट बॉल क्रिकेट (ODI+T20I) में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। अब कोहली के नाम 18,443 रन दर्ज हैं, जबकि सचिन के नाम 18,436 रन थे। वनडे रन चेज में भी कोहली ने नया मुकाम हासिल किया। उन्होंने 70वीं बार 50+ स्कोर बनाया, जिससे उन्होंने सचिन के 69 बार के रिकॉर्ड को पार किया। इस दौरान कोहली के नाम अब रन चेज में 28 शतक और 42 अर्धशतक हो गए हैं।

साझेदारी और उम्र से जुड़े रिकॉर्ड

तीसरे वनडे में रोहित और कोहली के बीच 168 रन की साझेदारी हुई यह दोनों के बीच 12वीं बार था जब उन्होंने वनडे में 150+ रन की पार्टनरशिप की। इस आंकड़े के साथ दोनों ने तेंदुलकर और सौरव गांगुली की बराबरी कर ली। 38 साल की उम्र में शतक लगाकर रोहित भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक बन गए जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी जीता। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबदबा कायम

रोहित शर्मा का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौवां वनडे शतक था। अब वे इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली और सचिन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में रोहित के छह शतक उन्हें विदेशी बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान पर ले गए हैं।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026