ऑस्ट्रेलिया के 212 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका लड़खड़ाई, पहले दिन 43 पर गंवाए 4 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के 212 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका लड़खड़ाई, पहले दिन 43 पर गंवाए 4 विकेट

By : Rashmi Dubey
ऑस्ट्रेलिया के 212 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका लड़खड़ाई, पहले दिन 43 पर गंवाए 4 विकेट

 Sa vs Aus match updates : डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया दम। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए और फिर साउथ अफ्रीका की टॉप ऑर्डर पर कहर बरपाते हुए महज 43 रन पर उसके चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया। मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिए जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया

साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई

लॉर्ड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 43 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां ट्रिस्टन स्टब्स ने 2, वियान मुल्डर ने 6, ऐडन मार्करम खाता खोले बिना और रायन रिकेलटन 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन और डेविड बेडिंघम 8 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम की उम्मीदें बनाए रखीं।

ऑस्ट्रेलिया 212 रन पर सिमटी

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर सिमट गई। ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रन की अहम पारियां खेलीं, जबकि विकेटकीपर एलेक्स कैरी सिर्फ 23 रन ही बना सके। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं मार्को यानसन ने 3 सफलताएं हासिल कीं।

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
Test Match: भारत ने 1-0 से सीरीज तो जीती, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से WTC में लगा बड़ा झटका;

Test Match: भारत ने 1-0 से सीरीज तो जीती, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से WTC में लगा बड़ा झटका;

श्रीलंका के कोलबो में टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 1-0 से जीत ली। ड्रॉ से WTC में भारत को बड़ा नुकसान हुआ है। भले सीरीज जीत ली लेकिन दूसरा मैच ड्ऱॉ होने से PCT घट गया।<br/>

Aug 27, 2026
INDvsSL second test: भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, दिनुशा ने संभाली पारी

INDvsSL second test: भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, दिनुशा ने संभाली पारी

कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका के आठ विकेट झटक लिए। 503/9 के जवाब में श्रीलंका 265/8 पर है और फॉलोऑन से बचने के लिए 38 रन चाहिए।

Aug 25, 2026
टेस्ट में दूसरा शतक जड़ पड्डिकल ने मचाया तहलका, नंबर 3 पक्का! इस बल्लेबाज की बढ़ी टेंशन

टेस्ट में दूसरा शतक जड़ पड्डिकल ने मचाया तहलका, नंबर 3 पक्का! इस बल्लेबाज की बढ़ी टेंशन

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगातार दूसरा शतक जड़कर नंबर-3 की दावेदारी मजबूत कर दी है। इससे साई सुदर्शन की वापसी मुश्किल हो सकती है।

Aug 23, 2026
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो दिन में हराया 2nd टेस्ट, स्टार्क ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो दिन में हराया 2nd टेस्ट, स्टार्क ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस मैच में स्टार्क ने 10 विकेट लेकर एक और रिकॉर्ड बनाया है।

Aug 23, 2026