Suryakumar Reacts to Salman Agha on Abhishek

“अभिषेक को खिलाओ…” सलमान आगा की बात पर सूर्या का जवाब, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

सलमान अली आगा के अभिषेक शर्मा को खिलाने वाले बयान पर सूर्यकुमार यादव का जवाब। भारत-पाक टी20 मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज।

By : स्वदेश डेस्क
“अभिषेक को खिलाओ…” सलमान आगा की बात पर सूर्या का जवाब, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली। भारत-पाक मुकाबले से पहले बयानबाजी का दौर तेज है। पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने कहा कि वे चाहते हैं अभिषेक शर्मा खेलें। इस पर टीम इंडिया के कप्तान Suryakumar Yadav ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसने चर्चा और बढ़ा दी।

अभिषेक शर्मा पर क्या बोले सूर्या?

पाक कप्तान के बयान पर जब सूर्या से सवाल हुआ तो उन्होंने हल्के अंदाज में कहा अगर पाकिस्तान चाहता है कि अभिषेक शर्मा खेलें, तो वह खेलेंगे। जवाब छोटा था, लेकिन संदेश साफ टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी है और किसी भी कॉम्बिनेशन के साथ उतरने को तैयार।

बीमारी से उबरकर लौटे अभिषेक

विस्फोटक ओपनर Abhishek Sharma पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बताया गया कि बीमारी के दौरान उनका करीब 2 किलो वजन भी कम हुआ। हालांकि अब वे रिकवर कर चुके हैं और नेट्स में अभ्यास करते दिखे। इससे पहले उन्होंने बुखार के बावजूद अमेरिका के खिलाफ मैच खेला था, जो उनकी जुझारू मानसिकता दिखाता है।

पाक कप्तान की दिलचस्प इच्छा

सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “हम भारत की सबसे मजबूत टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं। उम्मीद है कि अभिषेक खेलेंगे।”इस बयान को कुछ लोग स्पोर्टिंग स्पिरिट के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ इसे रणनीतिक बयान भी मान रहे हैं।

प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह?

मैच से पहले अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। अगर अभिषेक प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो Sanju Samson को बाहर बैठना पड़ सकता है। अभिषेक फिलहाल टी20 रैंकिंग में टॉप पर चल रहे हैं। खासकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका आक्रामक अंदाज पाकिस्तान के लिए चुनौती बन सकता है।

संबंधित सामग्री

IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे

IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे

  टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान सलमान अली आगा और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान। कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज।

Feb 14, 2026
नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के बाद शुरू होगा भारत पाकिस्तान का मैच, यहां देखें फ्री में लाइव प्रसारण

नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के बाद शुरू होगा भारत पाकिस्तान का मैच, यहां देखें फ्री में लाइव प्रसारण

शाम 7.30 बजे भारत पाकिस्तान मैच का टॉस होगा। दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

Jun 09, 2024