संजू सैमसन की वापसी से बदलेगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन, क्या बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

संजू सैमसन की वापसी से बदलेगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन, क्या बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

By : Rashmi Dubey
संजू सैमसन की वापसी से बदलेगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन, क्या बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

Rajasthan Royals vs Punjab Kings: आईपीएल 2025 के डबल हेडर रविवार में पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। पंजाब किंग्स के पास प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका है, क्योंकि टीम 11 में से 7 मैच जीतकर 15 अंकों के साथ लगभग क्वालीफाई करने की कगार पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 में से सिर्फ 3 मैच जीत पाई है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 बार RR और 12 बार PBKS ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है।

जयपुर में राजस्थान का दबदबा

जयपुर में अब तक खेले गए छह मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स सिर्फ एक मैच जीत सकी है। इसके अलावा 2022 से अब तक दोनों टीमों के बीच हुए छह मुकाबलों में भी आरआर 4-2 से आगे रही है। आंकड़ों के लिहाज से राजस्थान का पलड़ा जरूर भारी नजर आता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म पंजाब किंग्स के साथ है। इस सीजन यशस्वी जायसवाल बेहतरीन लय में हैं। 5 अर्धशतकों की मदद से 473 रन बना चुके हैं। बता दें यह उनके करियर का दूसरा सबसे सफल आईपीएल सीजन है।

हालांकि, पीबीकेएस के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह उनके लिए चुनौती बन सकते हैं। अर्शदीप ने यशस्वी को छह आईपीएल पारियों में दो बार आउट किया है। उनके खिलाफ यशस्वी का औसत सिर्फ 18 का रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट 124 का है।

राजस्थान के स्टार बल्लेबाज़ों पर भारी पड़ सकते हैं पंजाब के गेंदबाज़

राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर के लिए पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ बड़ी चुनौती बन सकते हैं। यशस्वी जायसवाल को अर्शदीप सिंह के अलावा मार्कस स्टॉयनिस और मार्को यानसन भी परेशान कर चुके हैं। स्टॉयनिस ने उन्हें 5 पारियों में 3 बार आउट किया है, जबकि यानसन ने 4 टी20 पारियों में 2 बार पवेलियन भेजा है।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। इस सीजन 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। हालांकि, जोफ्रा आर्चर उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं, जिनके खिलाफ अय्यर का औसत सिर्फ 18 का है।

संजू सैमसन की वापसी भी राजस्थान के लिए अहम हो सकती है, लेकिन उनके लिए भी राह आसान नहीं होगी। आईपीएल में युजवेंद्र चहल ने उन्हें 11 में से 5 बार आउट किया है। सैमसन का स्ट्राइक रेट चहल के खिलाफ सिर्फ 106 का रहा है। वहीं यानसन और स्टॉयनिस भी उन्हें दो-दो बार आउट कर चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान के बल्लेबाजों को पंजाब की बॉलिंग यूनिट के खिलाफ अपनी रणनीति बेहद मजबूत रखनी होगी।

सलामी बल्लेबाजों की जंग

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। अगर संजू सैमसन वापसी करते हैं, तो आरआर के सामने यह सवाल खड़ा हो सकता है कि ओपनिंग कौन करेगा? सैमसन की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल और 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी है। इन दोनों ने पांच पारियों में 61.8 की औसत और 197 के स्ट्राइक रेट से 309 रन जोड़े हैं, जिसमें तीन फिफ्टी प्लस साझेदारियां भी शामिल हैं। सूर्यवंशी 210 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

वहीं पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने अब तक 12 पारियों में 44 की औसत और 178 के स्ट्राइक रेट से 528 रन की साझेदारी की है। इनमें एक शतकीय और दो अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब इन दोनों में से कोई भी बल्लेबाज 45 या उससे अधिक रन बनाता है, तो पंजाब की टीम को हार नहीं मिलती। ऐसे में दोनों टीमों की सलामी जोड़ियों का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Rajasthan Royals: कुणाल सिंह राठौर,यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, वानिंदू हसारंगा, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, महीश तीक्षणा,फजलहक फारूकी, युदवीर सिंह, संजू सैमसन (कप्तान)।

Punjab Kings: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांस आर्या, नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर (कप्तान)।

संबंधित सामग्री

Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

भारत ने क्राइस्टचर्च में पहले टी20 में न्यूजीलैंड के 225 रन का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की है। यह टी20 भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

Oct 22, 2026
Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

भारतीय टीम के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला। इसके पीछे उठते सवालों का हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।

Sep 18, 2026
INDvs AFG: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में किसे मौका?

INDvs AFG: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में किसे मौका?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे T20 में टीम इंडिया की Playing-11 पर सबकी नजर है। संजू सैमसन को फिर मौका मिलेगा या वैभव सूर्यवंशी की एंट्री होगी? जानिए संभावित टीम और बदलाव।

Sep 15, 2026
Vaibhav In T20 Series: वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार, अफगानिस्तान सीरीज में बुमराह की वापसी

Vaibhav In T20 Series: वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार, अफगानिस्तान सीरीज में बुमराह की वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथी सीरीज में मौका मिला है, जबकि बुमराह की वापसी हुई है।

Sep 01, 2026
किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहते वैभव सूर्यवंशी? 15 वर्षीय स्टार का जवाब चर्चा में

किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहते वैभव सूर्यवंशी? 15 वर्षीय स्टार का जवाब चर्चा में

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि वह किस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे। 15 वर्षीय बल्लेबाज के जवाब ने सभी को चौंका दिया और चर्चा तेज हो गई।

Jul 30, 2026