Shafali Verma ICC Reprimand Demerit Point

Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा पर आईसीसी ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार मिली और एख डिमेरिट पॉइंट जुड़ा। मंगलवार को तीसरे मुकाबले में इतिहास रच सकती हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

Shefali verma Penalty by ICC

क्रिकेट। भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा पर आईसीसी (ICC) ने कार्रवाई की है। कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन पर उन्हें फटकार लगाई गई और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया है। मामला 18 अक्टूबर को रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 का है। कैच छूटने के बाद शेफाली ने गुस्से में गेंद जमीन पर पटक दी थी।

क्या है पूरा घटनाक्रम

आईसीसी के अनुसार शेफाली ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया। यह नियम इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। पहली पारी के 12वें ओवर में श्री चरणी की गेंद पर मिड ऑफ में चिपो मुगेरी तिरिपानो का केच छूट गया। इसी के बाद शेफाली ने झुंझलाहट में गेंद जमीन पर फेंक दी। उन्होंने अपनी गलती मान ली और आईसीसी इंटनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज की जीएस लक्ष्मी की तरफ से प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली।

बल्ले से  रही थी मैच की हीरो

जिस मैच के लिए उनको सजा दी गई। मजेदार बात यह थी कि उसी मैच में शेफाली भारत की सबसे बड़ी स्कोरर थीं। उन्होंने 25 गेंदों में 55 रन की पारी खेली थी। प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

तीसरे टी20 में इतिहास बनाने का मौका चूका

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में शेफाली के पास एक इतिहास बनाने का मौका था। दरअसल वह इस मैच में 78 रन या उससे बड़ी पारी खेलती तो वह एक इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाती। हालांकि वह इस उपलब्धि को इस मैच में हासिल नहीं करई।  साल 2026 में वह अब तक 26 मैचों में 991 रन बना चुकी हैं और इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

मंधाना का रिकॉर्ड भी खतरे में

शेफाली वर्मा इस साल एक शतक और 8 फिफ्टी लगा चुकी हैं। आज के मैच में एक और शतक लगाया है। इसके चलते वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मंधाना ने 2024 में भारत के लिए 23 टी-20 इंटरनेशनल की 21 पारियों में 8 अर्धशतक लगाए थे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026