Shreyas Iyer Says Vaibhav Will Get Chance

Vaibhav Suryavanshi Chance: श्रेयस अय्यर बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा, बस इंतजार करना होगा

भारतीय टीम के टी-20 के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने को लेकर बड़ी बात कही है। बेंगलुरु में पांचवां टी-20 बारिश से रद्द रहा और सीरीज 2-2 से बराबर रहने के दौरान बोले।

By : संजय चतुर्वेदी
Vaibhav Suryavanshi Chance: श्रेयस अय्यर बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा, बस इंतजार करना होगा

Shreyas Iyer statement on Vaibhav Playing Chance

क्रिकेट। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेबी बॉस कहे वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने के लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ किया है कि वैभव को टीम में जगह मिलेगी। लेकिन उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 14 साल के इस युवा बल्लेबाज को एक भी मैच में प्लेइंग-11 में नहीं उतारा गया।

वैभव के इंतजार पर क्या बोले अय्यर

बेंगलुरु में शनिवार को पांचवें टी-20 के बाद अय्यर से पूछा गया कि वैभव को मौका क्यों नहीं मिला? इस पर कप्तान ने कहा कि वे वैभव से भी यही बात करते आए हैं कि मौका आएगा। उनके मुताबिक कई बार खिलाड़ी को इंतजार करना पड़ता है। अय्यर ने बताया कि टीम के पास इस वक्त दो शानदार ओपनर मौजूद हैं और वैभव से इसी विषय पर बातचीत होती रही है।

गेंदबाजी पर बोले अय्यर, होप की तारीफ

सीरीज के नतीजे पर अय्यर ने माना कि दूसरे और चौथे मैच में गेंदबाज थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करते तो तस्वीर अलग हो सकती थी। साथ ही उन्होंने विपक्षी टीम को भी पूरा श्रेय दिया। अय्यर ने कहा कि जहां तारीफ बनती है, वहां करनी चाहिए। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया, खासकर शाई होप ने पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। होप ने चार मैचों में 261 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

होप बोले- 20 साल से ज्यादा समय में ऐसा नहीं हुआ

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि उनकी टीम सीरीज जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थी। उनके मुताबिक भारत में ऐसा करीब 20 साल से ज्यादा समय में नहीं हुआ है। होप ने कहा कि टीम लगातार आगे बढ़ रही है और सफलता का मतलब सिर्फ सीरीज जीतना नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि अलग-अलग मौकों पर टीम के अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली।

बारिश ने बिगाड़ा पांचवां मुकाबला

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के कारण शाम 6:30 बजे होने वाला टॉस ढाई घंटे देर से रात 9 बजे हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मैच को 9-9 ओवर का किया गया। भारत ने 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए थे, तभी दोबारा बारिश शुरू हो गई और खेल आगे नहीं बढ़ सका। मैच बेनतीजा रहा और सीरीज 2-2 से बराबर रही।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026