इंग्लैंड की धरती पर शुभमन गिल का ऐतिहासिक कारनामा, दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान

इंग्लैंड की धरती पर शुभमन गिल का ऐतिहासिक कारनामा, दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान

By : Rashmi Dubey
इंग्लैंड की धरती पर शुभमन गिल का ऐतिहासिक कारनामा, दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान

? ?????? ???? ?????? ???????: भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में जबरदस्त फॉर्म जारी रखते हुए इतिहास रच दिया। बर्मिंघम टेस्ट में गिल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 311 गेंदों में 21 चौकों और 2 छक्कों की मदद से ये उपलब्धि हासिल की। कप्तान बनने के बाद गिल का यह लगातार दूसरा शतक है।

गिल बने पहले कप्तान

शुभमन गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी भारतीय या एशियाई कप्तान ने इंग्लिश सरज़मीं पर टेस्ट में दोहरा शतक नहीं जड़ा था। इससे पहले इस लिस्ट में भारत के मोहम्मद अजरुद्दीन का नाम था, जिन्होंने 1990 में मैनचेस्टर टेस्ट में 179 रन बनाए थे। वहीं श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रनों की पारी खेली थी, जो अब तक किसी एशियाई कप्तान का इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर था।



इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाली लिस्ट में शामिल

इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शुभमन गिल ने नया इतिहास रच दिया है। इससे पहले इस लिस्ट में केवल दो ही नाम थे...सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़। 1979 में गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 221 रन बनाकर ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं द्रविड़ ने 2002 में ओवल टेस्ट में 217 रन बनाकर इस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया था। अब गिल इस लिस्ट में तीसरे भारतीय बल्लेबाज के रूप में शामिल हो गए हैं। बता दें सचिन तेंदुलकर का इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर 193 रन है, जो उन्होंने 2002 में बनाया था।