IPL 2027 mini auction date goa 16 December

IPL 2027 Mini auction: आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख तय, तीन साल बाद इस शहर में लगेगी बोली

एक स्पोर्ट्स साइट की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल की नीलामी इस बार गोवा के एक होटल में सजेगी। बीसीसीआई की टीम ने फ्रेंचाइजियों को बुकिंग के लिए जानकारी भेज दी है। पर औपचारिक ईमेल बाकी है।

By : संजय चतुर्वेदी
IPL 2027 Mini auction: आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख तय, तीन साल बाद इस शहर में लगेगी बोली

IPL mini auction may Held in india after 3 years later

क्रिकेट। फटाफट क्रिकेट आईपीएल के फैंस के लिए लीग शुरू होने से पहले खुशखबरी सामने आई है। आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह सामने आ गई है। एक क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों पर बोली 16 दिसंबर को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में लगेगी। बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम से मिली जानकारी के अनुसार इस बार नीलामी देश में ही होगी। इससे दस फ्रेंचाइजी और क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होता दिख रहा है।

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2027 कब और कहां होगा

रिपोर्ट्स के अनुसार नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। एक दिन पहले, यानी 15 दिसंबर को उसी जगह पर खास ऑक्शन ब्रीफिंग रखी गई है। इसका मकसद है कि सभी फ्रेंचाइजी बोली से पहले अफनी तैयारी पक्की कर लें।

अभी तक गया औपचारिक ईमेल

तारीखो और जगह की खबर आ चुकी है। लेकिन फ्रेंचाइजी मालिकों और सीईओ को अब तक कोई औपचारिक ईमेल नहीं भेजा गया। बीसीसीआई की लॉजिस्टिक टीम ने टीमों को ट्रैवल और बाकी बुकिंग के लिए वाट्सएप मैसेज के जरिए सूचना दी है।

तीन साल बाद भारत लौट रहा आईपीएल ऑक्शन

इस बार  की सबसे बड़ी बात यह हैकि आईपीएल की नीलामी तीन साल के अंतराल के बाद भारत लौट रही है। आखिरी बार देश में ऑक्शन 2023 में हुआ था। उसके बाद लगातार तीन साल यह विदेश में रहा। 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा (मेगा ऑक्शन)और 2026 में आबू धाबी ने इसकी मेजबानी की है।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की नजर

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूदा चैंपियन है. टीम ने 2025 और 2026 में लगातार दो खिताब जीते हैं। अब देखना होगा कि 16 दिसंबर को गोवा में कौन सी  टीम किस बड़े खिलाड़ी पर दांव लगाकर अपनी ताकत बढ़ाती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026