India vs SL Warm-up Day 1 update

India Warmup Match: वॉर्मअप मैच में श्रीलंका XI ने 363 रन बनाए, दूसरे सेशन में स्पिनरों ने की वापसी

भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI ने 8 विकेट पर 363 रन बनाए। तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया, जबकि भारतीय स्पिनरों ने दूसरे सत्र में वापसी की।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
India Warmup Match: वॉर्मअप मैच में श्रीलंका XI ने 363 रन बनाए, दूसरे सेशन में स्पिनरों ने की वापसी

Cricket India Sri lanka Warmup Match

क्रिकेट। भारत श्रीलंका टेस्ट दौरा हो रहा है। ऑफिशियली टेस्ट सीरीज खेलने से पहले दोनों टीमों के बीच वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान श्रीलंक XI ने भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के पहले दिन जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टीम ने 8 विकेट पर 363 रन बनाकर टेस्ट सीरीज से पहले अपनी बल्लेबाजी की मजबूत तैयारी दिखाई। शुरुआती दो साझेदारियों ने मेजबान टीम को बढ़त दिलाई, हालांकि दूसरे सत्र में भारतीय स्पिनरों ने मैच का रुख कुछ हद तक बदला।

कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय मुकाबले में निशान मदुष्का, रविंदु रसान्था और कप्तान सोनल दिनुशा ने अर्धशतक जमाए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल उंगली में चोट के कारण नहीं खेले और उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली।

तीन अर्धशतकों से मजबूत हुई श्रीलंका XI

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका XI को निशान मदुष्का और रविंदु रसान्था ने 110 रन की शुरुआती साझेदारी देकर मजबूत शुरुआत दिलाई। मदुष्का ने 66 रन बनाए, जबकि रसान्था ने 71 रन की संयमित पारी खेली। बाद में कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन जोड़कर टीम को 363 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दिन का खेल समाप्त होने पर केशरा नुवांथा और दिलुम सुदीरा नाबाद लौटे।

स्पिनरों ने दूसरे सत्र में दिखाई असरदार गेंदबाजी

पहले सत्र में दबाव झेलने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने लंच के बाद वापसी की। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लेकर रनगति पर अंकुश लगाने की कोशिश की। गुरनूर बरार को एक विकेट मिला, जबकि श्रीलंका XI का पहला विकेट रनआउट के रूप में गिरा। दूसरे सत्र में लगातार विकेट मिलने से भारत ने मैच में संतुलन बनाने की कोशिश की।

गिल की जगह राहुल ने संभाली कप्तानी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान दाएं हाथ की उंगली में चोट लगने के कारण इस मुकाबले से बाहर रहे। बीसीसीआई ने एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया और केएल राहुल ने टीम की कप्तानी संभाली। टीम प्रबंधन की नजर अब गिल की फिटनेस पर रहेगी क्योंकि 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होनी है।

टेस्ट सीरीज से पहले अहम मानी जा रही तैयारी

यह तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला भारतीय टीम के लिए सिर्फ अभ्यास नहीं बल्कि परिस्थितियों को समझने का अवसर भी है। श्रीलंका की स्पिन अनुकूल पिचों पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की तैयारी इस मैच से परखी जा रही है। भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है और फाइनल की दौड़ बनाए रखने के लिए आगामी टेस्ट सीरीज उसके लिए अहम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026