टीम इंडिया की इस देश में एंट्री पर लगा ब्रेक, एक साल तक नहीं होगा कोई दौरा

टीम इंडिया की इस देश में एंट्री पर लगा ब्रेक, एक साल तक नहीं होगा कोई दौरा

By : Rashmi Dubey
टीम इंडिया की इस देश में एंट्री पर लगा ब्रेक, एक साल तक नहीं होगा कोई दौरा

India vs Bangladesh ODI-T20 Series Postponed to 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त 2025 में प्रस्तावित वनडे और टी20 सीरीज फिलहाल स्थगित कर दी गई है। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि यह दौरा अब तय समय पर नहीं होगा और सीरीज को आगे के लिए टाल दिया गया है। बता दें नई तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

आपसी सहमति से स्थगित हुआ भारत-बांग्लादेश दौरा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आपसी सहमति से भारत के बांग्लादेश दौरे को स्थगित करने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई ने इस संबंध में एक आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि अगस्त 2025 में प्रस्तावित वनडे और टी20 सीरीज अब सितंबर 2026 तक के लिए टाल दी गई है। हालांकि नई तारीखों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज के स्थगित होने की आधिकारिक वजह दोनों टीमों का व्यस्त कार्यक्रम बताया गया है। दोनों ही टीमों के शेड्यूल में पहले से कई बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट तय हैं, जिससे इस दौरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया। हालांकि, जानकार मानते हैं कि हालिया समय में दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों में आई हल्की दूरी भी इसकी एक संभावित वजह हो सकती है। बीसीसीआई ने अब तक किसी अतिरिक्त कारण का खुलासा नहीं किया है।

विराट-रोहित की वापसी की उम्मीदों को झटका

भारतीय फैंस के लिए यह खबर निराशाजनक हो सकती है, क्योंकि बांग्लादेश सीरीज को रद्द किए जाने से रोहित शर्मा और विराट कोहली की संभावित वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी लंबे समय से मैदान से दूर हैं। फैंस को बांग्लादेश दौरे में उन्हें एक बार फिर खेलते देखने की उम्मीद थी। अब यह इंतजार और लंबा हो गया है।

संबंधित सामग्री

Women Team स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ऐलान

Women Team स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ऐलान

हरमनप्रीत कौर के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया। वह अब तक टीम की उपकप्तान थीं। मंधाना ने पूर्व कप्तान के लिए क्या कहा...

Oct 06, 2026
Asian Games: एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

Asian Games: एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शेफाली वर्मा ने नाबाद शतक लगाया और अब श्रीलंका से मुकाबला होगा।

Sep 20, 2026
ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही होंगे T20 वर्ल्ड कप मैच

ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही होंगे T20 वर्ल्ड कप मैच

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से टी20 विश्व कप 2026 में अपने मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन ICC ने साफ कर दिया कि वेन्यू नहीं बदलेगा।

Jan 07, 2026