कोहली और डिविलियर्स के रिश्ते में आई थी दरार, जानिए किस बात से भड़के थे King Kohli

कोहली और डिविलियर्स के रिश्ते में आई थी दरार, जानिए किस बात से भड़के थे King Kohli

By : Rashmi Dubey
कोहली और डिविलियर्स के रिश्ते में आई थी दरार, जानिए किस बात से भड़के थे King Kohli

De Villiers reveals that kohli didnt speak for months: विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की दोस्ती क्रिकेट जगत में मिसाल मानी जाती है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों ने महीनों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्होंने अनजाने में अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की जानकारी सार्वजनिक कर दी थी, तो विराट कोहली उनसे नाराज हो गए थे। कोहली इस निजी जानकारी के लीक होने से नाखुश थे। इसके चलते दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

अनजाने में किया था खुलासा

डिविलियर्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली पिछले छह महीने से फिर से उनके संपर्क में हैं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। दरअसल, जब विराट और अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे थे, तब डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह जानकारी साझा की थी। यह बात तब सामने आई, जब कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लिए थे। डिविलियर्स की यह जानकारी सार्वजनिक होते ही वायरल हो गई। कोहली इससे नाखुश हो गए। इसके चलते दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।

टेस्ट से संन्यास पर बोले डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि कोहली ने अपने दिल की सुनी और गट फीलिंग को फॉलो किया। डिविलियर्स के मुताबिक, विराट ने क्रिकेट के लिए बेहतरीन योगदान दिया है। उन्होंने समय पर सही फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्रिकेट फैंस के लिए सौभाग्य की बात है कि कोहली अभी भी मैदान पर नज़र आ रहे हैं और बाकी फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे।

फिर साथ दिखे विराट और डिविलियर्स

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के बाद फैंस को एक बार फिर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की दोस्ती की झलक देखने को मिली। आरसीबी के पंजाब किंग्स को छह रन से हराने के बाद दोनों दिग्गज एक साथ नज़र आए। डिविलियर्स भले ही अब आईपीएल में नहीं खेलते, लेकिन RCB के साथ उनका जुड़ाव आज भी कायम है। यह ऐतिहासिक जीत टीम और उसके प्रशंसकों के लिए बेहद खास रही।

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। जानिए अमेरिकी रॉक संगीत से भक्ति की दुनिया तक पहुंचने वाले कृष्ण दास की कहानी और नीम करोली बाबा से उनका जुड़ाव।

Oct 26, 2026
Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

एमएस धोनी दिसंबर से पहले IPL में खेलने को लेकर फैसला लेंगे। पिछले सीजन में पिंडली की चोट से परेशान रहे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान का अगला सीजन मेडिकल जांच और फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Oct 25, 2026