U-19 वर्ल्ड कप: 1 फरवरी को आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

U-19 वर्ल्ड कप: 1 फरवरी को आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

By : Swadesh Bhopal
U-19 वर्ल्ड कप: 1 फरवरी को आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

बुलावायो में क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा हाई-वोल्टेज मुकाबले का रोमांच

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की और ग्रुप बी में टॉप पर जगह बनाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही एक बड़ा मुकाबला तय हो गया है। अब सुपर सिक्स चरण में भारत और पाकिस्तान की टीमें 1 फरवरी को बुलावायो में आमने-सामने होंगी.भारत पहले ही पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है और मौजूदा वर्ल्ड कप में भी उसका आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। ऐसे में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच सुपर सिक्स का सबसे चर्चित मुकाबला माना जा रहा है।

सुपर सिक्स का गणित

अंडर-19 वर्ल्ड कप के नियमों के मुताबिक, ग्रुप स्टेज से सुपर सिक्स में पहुंचने वाली टीमें अपने ग्रुप की साथी सुपर सिक्स टीमों के खिलाफ हासिल किए गए अंक साथ लेकर आगे बढ़ती हैं। इसके बाद सुपर सिक्स में हर टीम दो मुकाबले उन टीमों के खिलाफ खेलती है, जो ग्रुप स्टेज में अलग रैंक पर रही हों. इस फॉर्मेट के तहत ग्रुप ए और डी को एक सुपर सिक्स ग्रुप में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी और सी की टीमें दूसरे सुपर सिक्स ग्रुप में हैं। भारत ने ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया, वहीं पाकिस्तान ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रहा। इसी वजह से दोनों टीमें सुपर सिक्स में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से

सुपर सिक्स में भारत का दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा. यह मैच 27 जनवरी को बुलावायो में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहा था और घरेलू हालात में वह किसी भी टीम को चुनौती दे सकता है. वहीं पाकिस्तान की बात करें तो उसका दूसरा सुपर सिक्स मुकाबला 27 जनवरी को ही हरारे में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए हर मैच अहम रहने वाला है, क्योंकि सेमीफाइनल की राह सीधे सुपर सिक्स के नतीजों से तय होगी।

फैंस की नजरें 1 फरवरी पर टिकीं

भारत-पाकिस्तान मुकाबला चाहे सीनियर लेवल हो या अंडर-19, रोमांच हमेशा चरम पर रहता है। युवा खिलाड़ियों के लिए यह मैच न सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से अहम होगा, बल्कि दबाव में प्रदर्शन करने की असली परीक्षा भी बनेगा. अब सबकी निगाहें 1 फरवरी पर टिकी हैं, जब बुलावायो के मैदान पर भविष्य के सितारे भारत और पाकिस्तान की जर्सी में उतरकर क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक को नई कहानी देंगे।

संबंधित सामग्री

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 29 गेंदों पर ठोके 94 रन; इंडिया-A ने श्रीलंका-A को हराया

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 29 गेंदों पर ठोके 94 रन; इंडिया-A ने श्रीलंका-A को हराया

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया-A ने श्रीलंका-A को 66 रन से हराकर सीरीज जीत ली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 94 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया।

Jun 21, 2026
BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।<br/>

Mar 12, 2026
“अभिषेक को खिलाओ…” सलमान आगा की बात पर सूर्या का जवाब, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

“अभिषेक को खिलाओ…” सलमान आगा की बात पर सूर्या का जवाब, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

सलमान अली आगा के अभिषेक शर्मा को खिलाने वाले बयान पर सूर्यकुमार यादव का जवाब। भारत-पाक टी20 मुकाबले से पहले बयानबाजी तेज।

Feb 14, 2026
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप: धमकी से लेकर घुटने टेकने तक, पाक का ‘बंदर भभकी ड्रामा’

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप: धमकी से लेकर घुटने टेकने तक, पाक का ‘बंदर भभकी ड्रामा’

भारत-पाक मैच से पहले बहिष्कार की धमकी और फिर आईसीसी के आगे झुकना, टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की रणनीति सवालों में

Feb 12, 2026
T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-पाक, शहबाज सरकार ने मानी श्रीलंका के राष्ट्रपति की बात

T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-पाक, शहबाज सरकार ने मानी श्रीलंका के राष्ट्रपति की बात

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 फरवरी को होगा। पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक पुष्टि की।

Feb 10, 2026