Vaibhav Suryavanshi Makes Historic India Debut

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में लगाए दो छक्के; 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 डेब्यू में इतिहास रच दिया। उन्होंने 14 रन बनाए और भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने।

By : स्वदेश डेस्क
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में लगाए दो छक्के; 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए इतिहास रच दिया। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने अपनी छोटी लेकिन आक्रामक पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल रहे।

भारत ने चुनी पहले बल्लेबाजी

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में एक बदलाव करते हुए संजू सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया।

सचिन और शेफाली का रिकॉर्ड टूटा

15 वर्ष 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतरकर वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (16 वर्ष 205 दिन) और शेफाली वर्मा (15 वर्ष 239 दिन) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। विश्व क्रिकेट में भी वैभव अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। उनसे आगे केवल पाकिस्तान के हसन रज़ा हैं, जिन्होंने 14 वर्ष 227 दिन की उम्र में पदार्पण किया था।

दो छक्कों से दिखाई आक्रामक बल्लेबाजी

वैभव ने शुरुआत से ही निडर अंदाज दिखाया। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का लगाया और इसके बाद जोश टंग के ओवर में भी बड़ा शॉट खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हालांकि, विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह स्टंपिंग होकर आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे।

अभिषेक शर्मा ने खेली तेज पारी

दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 24 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनकी पारी की बदौलत भारत ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 89 रन बना लिए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद थे और भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे थे।

ओल्ड ट्रैफर्ड से जुड़ा खास संयोग

वैभव सूर्यवंशी ने जिस ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, उसी मैदान पर 14 अगस्त 1990 को सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाया था। उस मैच में सचिन ने नाबाद 119 रन की पारी खेलकर भारत को हार से बचाया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026