Yuvraj Singh Delhi Capitals Batting Coach

Yuvraj Singh News: युवराज सिंह अब दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच; दादा गांगुली के साथ पहली बार कोचिंग की पारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बने हैं। वे पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। हेड कोच सौरव गांगुली हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Yuvraj Singh News: युवराज सिंह अब दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच; दादा गांगुली के साथ पहली बार कोचिंग की पारी

Yuvaraj Singh Join Delhi capital with Sourav Gangul

क्रिकेट। क्रिकेट के मैदान पर छक्कों के बादशाह कहे जाने वाले युवराज सिंह अब ग्राउंड के बाहर दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग संवारेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने असिस्टेंट और बैटिंग कोच बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को एक्स पर इसका ऐलान किया। यह पहला मौका है जब युवराज किसी टीम की कोचिंग संभालेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगूली हैं।

पुराना रिश्ता गांगुली के साथ नया रोल

युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले गए थे। तब फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। जो उस समय आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी। नई जिम्मेदारी पर युवराज ने कहा कि दिल्ली से उनका पुराना जुड़ाव है। गांगुली के साथ काम करना उन्होंने खास मौका बताया। उनका कहना है कि कोचिंग ऐसा काम है जिसे लेकर वे सच में जुनूनी हैं।

6 टीमों से खेलने के साथ दो में कप्तानी भी की

युवराज ने 2008 से 2019 तक आईपीएल खेला।  12 साल के इस सफर में वे 6 फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। इनमें किंग्स इलेवन पंजाब यानी अब का पंजाब किंग्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस शामिल हैं। उनका आखिरी सीजन 2019 में मुंबई इंडियंस में खेलते हुए रहा। उस साल मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथा खिताब जीता। युवराज ने चार मैचों में 98 रन बनाए और जून 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ IPL से भी संन्यास ले लिया। कप्तानी में वे 2008 और 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के और 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के सारथी रहे।

कैंसर से जंग और वर्ल्ड कप का हीरो

साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद युवराज के करियर में मुश्किल दौर आया। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें कैंसर का पता चला और इलाज के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा। उन्होंने अमेरिका में कीमोथेरेपी कराई और मार्च 2012 में अस्पताल से छुट्टी की जानकारी दी। इसी वजह से वे 2012 के आईपीएल नहीं खेल पाए।

एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

युवराज 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। साल 2007 में उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 मैचों में 362 रन बनाए और 15 विकेट लिए थे। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए और चार बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। भारत के लिए उन्होंने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन हैं।

युवा खिलाड़ियों के मेंटर रहे हैं युवराज

बता दें कि पिछले कुछ साल में युवराज कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अब्दुल समद, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और प्रियांश आर्या शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026