जिम्बाब्वे ने फिर वर्ल्ड चैंपियन टीम को हराया

जिम्बाब्वे ने दूसरे वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, अब सुपर-8 में भारत से होगी टक्कर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने 179 रन चेज कर वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। सुपर-8 में 23 फरवरी को वेस्टइंडीज के बाद 26 फरवरी को भारत से  मुकाबला होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
जिम्बाब्वे ने दूसरे वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, अब सुपर-8 में भारत से होगी टक्कर

icc T20 Cricket World cup 2026

नई दिल्लीः आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में लीग मैच के आखिरी दौर में रोचक मुकाबला देखने को मिला। ग्रुप बी की टीम जिम्बाब्वे लगातार हैरान कर रही है। टीम ने लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन टीम को हराकर सबको चौंका दिया है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में उसने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी।

इससे पहले 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था। अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और सुपर-8 में 23 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी, जबकि 26 फरवरी को उसका सामना इंडिया से होगा। आईसीसी रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज जिम्बाब्वे ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया है।

179 रन का लक्ष्य किया हासिल

179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की। ओपनर ब्रायन बेनेट ने महीश तीक्षणा की गेंद पर चौका लगाकर मैच खत्म किया। बेनेट 48 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 8 चौके शामिल थे। कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन जोड़े, जबकि तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से दशुन हेमंथा ने 2 विकेट हासिल किए।

श्रीलंका की अच्छी शुरुआत बेअसर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 गेंदों पर 62 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के तीन गेंदबाजों को 2-2 विकेट मिले, जबकि एक सफलता रायन बर्ल को मिली।

निसांका की फिफ्टी गई बेकार

निसांका की अर्धशतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका जीत दर्ज नहीं कर सका। जिम्बाब्वे ने संयमित बल्लेबाजी और सधी गेंदबाजी से मैच अपने नाम कर लिया।

संबंधित सामग्री

Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा पर आईसीसी ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार मिली और एख डिमेरिट पॉइंट जुड़ा। मंगलवार को तीसरे मुकाबले में इतिहास रच सकती हैं।

Oct 20, 2026
Smriti Mandhana Captain: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत का पहला टी20 मुकाबला: रायपुर में जिम्बाब्वे टक्कर

Smriti Mandhana Captain: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत का पहला टी20 मुकाबला: रायपुर में जिम्बाब्वे टक्कर

मंधाना के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया का पहला इम्तिहान रायपुर में होगा। तीन टी20 के बाद वडोदरा में तीन वनडे खेले जाएंगे। प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर।

Oct 16, 2026
India vs Zimbabwe: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, संभालेंगी टीम की कमान

India vs Zimbabwe: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, संभालेंगी टीम की कमान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है।

Oct 12, 2026
भारत ने 125 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल किया, वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड फिफ्टी से सीरीज में बनाई बढ़त

भारत ने 125 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल किया, वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड फिफ्टी से सीरीज में बनाई बढ़त

हरारे में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ बॉलर ने जीत की नींव रखी।

Jul 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस के लिए क्यों अहम है जिम्बाब्वे दौरा? टीम इंडिया की नजर सीरीज में वापसी पर

वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस के लिए क्यों अहम है जिम्बाब्वे दौरा? टीम इंडिया की नजर सीरीज में वापसी पर

इंग्लैंड दौरे की निराशा के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। जानिए पूरा शेड्यूल और क्यों वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें।

Jul 20, 2026