Google 5 Big Updates: Android, Maps, Gmail Changes

गूगल के 5 बड़े अपडेट: एंड्रॉइड में मिलेगा डार्क मोड, मैप्स बनेंगे स्मार्ट, जीमेल और फाइल शेयरिंग में भी बदलाव

Google ने 5 बड़े अपडेट्स की घोषणा की है, जिनमें Android 17 का डार्क मोड, Google Maps के स्मार्ट फीचर्स, Gmail ID बदलने का विकल्प, Gemini से म्यूज़िक बनाना और Android व iPhone के बीच फ़ाइल शेयरिंग होगी

By : स्वदेश डेस्क
गूगल के 5 बड़े अपडेट: एंड्रॉइड में मिलेगा डार्क मोड, मैप्स बनेंगे स्मार्ट, जीमेल और फाइल शेयरिंग में भी बदलाव

नई दिल्लीः टेक कंपनी गूगल ने हाल ही में अपने इकोसिस्टम को और ज्यादा स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है। ये बदलाव एंड्रॉइड यूजर्स से लेकर गूगल की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के रोजमर्रा के अनुभव को प्रभावित करेंगे। कंपनी का फोकस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रॉस-प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन को मजबूत करने पर है।

एंड्रॉइड 17 में नया डार्क मोड और बबल्स फीचर

गूगल का अगला ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 17 बीटा स्टेज में पहुंच चुका है। इसके फीचर्स लगभग फाइनल माने जा रहे हैं।

बबल्स फीचर: अब यूजर एक साथ कई ऐप्स को छोटे फ्लोटिंग बबल्स में इस्तेमाल कर सकेंगे। एक साथ 5 से 6 ऐप्स तक मैनेज करना आसान होगा।

डार्क मोड अपग्रेड: अब सिस्टम डार्क थीम उन ऐप्स पर भी लागू कर सकेगा जिनमें यह विकल्प मौजूद नहीं होता। यह यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा।

गूगल मैप्स बनेंगे AI असिस्टेंट

गूगल मैप्स को अब सिर्फ नेविगेशन टूल नहीं बल्कि स्मार्ट असिस्टेंट के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है।

Ask Maps फीचर:
यूजर अब सीधे सवाल पूछ सकेंगे, जैसे

  • कौन सा रेस्टोरेंट अच्छा है
  • भीड़ का स्तर कितना है
  • सबसे तेज रूट कौन सा है

Immersive View:
3D विजुअल्स के जरिए सड़क, इमारतों और लोकेशन का रियल टाइम अनुभव मिलेगा, जिससे रास्ता समझना आसान होगा।

जीमेल में ईमेल आईडी बदलने की सुविधा

गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव पेश किया है। अब यूजर अपनी ईमेल आईडी बदल सकेंगे, जबकि पुराना डेटा सुरक्षित रहेगा। नई आईडी बनने के बाद भी पुराने पते पर आने वाले ईमेल मिलते रहेंगे, जिससे यूजर को सुविधा और फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी। 

Gemini AI बनाएगा गाने

गूगल का AI टूल Gemini अब म्यूजिक क्रिएशन में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यूजर सिर्फ आइडिया या लिरिक्स देंगे और AI पूरा गाना तैयार कर देगा। इसमें फ्री यूजर्स: 30 सेकंड तक और पेड यूजर्स: 3 मिनट तक कंटेंट जनरेशन कर पाएगा।

एंड्रॉइड से iPhone में डायरेक्ट फाइल शेयरिंग

अब एंड्रॉइड और iPhone के बीच फाइल ट्रांसफर आसान होने जा रहा है। गूगल ने घोषणा की है कि AirDrop जैसी सुविधा के जरिए यूजर सीधे iPhone में फाइल भेज सकेंगे। शुरुआत Pixel डिवाइस से होगी और बाद में अन्य ब्रांड्स में भी रोलआउट किया जाएगा।


संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026